Jasprit Bumrah: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट झटक कर इतिहास रच दिया है। वे इंटरनेशनल फॉर्मेट में 400 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उनकी ओर से धारदार गेंदबाजी देखी जा रही है। बांग्लादेश के बल्लेबाज जस्सी की गेंद को सही ढंग से समझ नहीं पा रहे हैं।
ईशांत और शमी के बाद हासिल की उपलब्धि
जसप्रीत बुमराह ने अब तक भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी के बाद 400 विकेट लेने का कारनामा किया है। अब तक वह 6.5 ओवर के स्पेल में 28 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल कर चुके हैं। उन्होंने शादमान इस्लाम, मुश्फिकुर रहीम और हसन महमूद को अपना निशाना बनाते हुए इतिहास रचा है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
भारत के लिए अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 499 पारियों में 953 विकेट झटके हैं। जबकि आर अश्विन ने 369 पारियों में 744 विकेट झटके हैं। वहीं हरभजन सिंह तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 707 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया है। चौथे नंबर पर कपिल देव हैं, जिन्होंने 448 पारियों में 687 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं जहीर खान ने 373 पारियों में 597 विकेट अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले 10वें भारतीय
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
17 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines