हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: MI की हार से बाद जसप्रीत बुमराह बने KKR के कोच, कार्तिक त्यागी के साथ बांटा यॉर्कर ज्ञान

कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कोच की भूमिका में नजर आए. उन्होंने केकेआर के युवा गेंदबाज को कोचिंग दी, जिसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को केकेआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम किया. केकेआर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. मैच के बाद जसप्रीत बुमराह ने केकेआर के गेंदबाज को कुछ टिप्स दी, जिसे मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किया गया है.

जसप्रीत बुमराह बने कोच

मैच के बाद जसप्रीत बुमराह ने केकेआर के युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी को गेंदबाजी के कुछ टिप्स दिए. उन्होंने यॉर्कर गेंदबाजी करने की खास सलाह कार्तिक त्यागी के साथ साझा की. बुमराह ने इस दौरान कहा कि मैं थकान में यॉर्कर की प्रैक्टिस करता हूं. क्योंकि जब मैच में भी आखिरी समय में यॉर्कर करनी होती है तो बॉडी थकी हुई होती है. तब शरीर को चलने की आदत हो जाती है. बुमराह ने आगे कहा कि आखिरी की 6 गेंदें अपनी नेट में देख, तभी यॉर्कर की प्रैक्टिस करना. क्योंकि आखिरी में बॉडी थकी होती है तो मैच में इसकी आदत पड़ जाएगी. इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है.

ये भी पढ़ें: 100m से लंबे छक्के पर 8 रन, 3 विकेट लेने पर एक्स्ट्रा ओवर? IPL में आ सकते हैं ये 3 बड़े नियम

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में खराब बल्लेबाजी की थी और एक बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही थी. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन कार्बिन बॉश ने बनाए थे. उन्होंने 18 गेंदों में 32 रन बनाए थे. इसके अलावा हार्दिक पांड्या के बल्ले से 27 गेंदों में 26 रन निकले, जबकि तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 18.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. केकेआर की ओर से मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने. उनके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola