Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से गाबा में खेला जा रहा है। बारिश के कारण पहले दिन का खेल पूरा नहीं हो सका था। हालांकि दूसरे दिन खेल में बारिश ने दखलअंदाजी नहीं की। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला। बावजूद इसके भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया। उन्होंने कपिल देव का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जसप्रीत बुमराह का बड़ा कीर्तिमान
दूसरे दिन भारत की ओर से केवल जसप्रीत बुमराह का दम खम देखने को मिला। जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और पांच विकेट हॉल अपने नाम कर लिए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। बुमराह अब एशिया से बाहर सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव को पछाड़ा है। बुमराह ने एशिया के बाहर अब तक 10 बार पांच विकेट हॉल लिया है, जबकि कपिल देव ने 9 बार ऐसा कीर्तिमान अपने नाम किया था। अब जस्सी ने दिग्गज कपिल देव को पछाड़ते हुए इतिहास के पन्ने में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
इस मामले में बने दूसरे खिलाड़ी
वहीं जस्सी के नाम इस मैच में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने के मामले में दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बने। उन्होंने 12 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम कर लिए हैं। भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा कपिल देव ने किया था। उन्होंने 23 बार पांच विकेट हॉल लिए थे। वहीं अब बुमराह दूसरे स्थान पर तो वहीं तीसरे स्थान पर जहीर खान का नाम आता है, जिन्होंने 11 बार ऐसा किया है। इसके अलावा ईशांत शर्मा भी लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने भी 11 बार पांच विकेट हॉल लेने का कीर्तिमान अपने नाम किया है।
मैच का लेखा जोखा
पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने रनों की बारिश की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक जमाया। ट्रेविस हेड ने 160 गेंदों में 152 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि स्टीव स्मिथ ने भी 190 गेंदों में 101 रन बनाए। उनके अलावा एलेक्स कैरी 47 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 101 ओवर में 405/7 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह के अलावा सभी गेंदबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। बुमराह के अलावा सिराज और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: लंबे समय बाद फॉर्म में लौटे स्टीव स्मिथ, गाबा में सेंचुरी जड़कर बना दिया खास रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
2 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
3 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
4 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
4 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
4 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
4 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
5 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
5 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
6 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines