हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs MI: बूम-बूम बुमराह का 'ट्रिपल' शतक, हैदराबाद में जस्सी ने रच डाला इतिहास, मलिंगा भी छूटे पीछे

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच डाला है। बुमराह ने खास मामले में लसिथ मलिंगा को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

Bumrah SRH vs MI: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने जीत का चौका लगा दिया है। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एमआई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से रौंद डाला। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने गेंद से कहर बरपाया, तो बल्ले से रोहित का एक और सुपरहिट शो देखने को मिला। जसप्रीत बुमराह भले ही एसआरएच के खिलाफ लय से भटके हुए नजर आए, लेकिन उन्होंने एक विकेट लेने के साथ ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इतिहास रच डाला है। बुमराह ने हैदराबाद की ओर से सबसे धांसू पारी खेलने वाले हेनरिक क्लासन का विकेट अपने नाम किया।

बुमराह ने रच डाला इतिहास

जसप्रीत बुमराह हैदराबाद के खिलाफ अपनी लाइन एंड लेंथ से भटके हुए दिखाई दिए। चार ओवर के स्पेल में जस्सी ने 39 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट उनकी झोली में आया। हालांकि, बुमराह ने 44 गेंदों में 71 रन की धांसू पारी खेलने वाले क्लासन का बड़ा विकेट अपने नाम किया। हालांकि, बुमराह ने क्लासन का इकलौता विकेट लेने के साथ ही टी-20 क्रिकेट में विकेटों का ट्रिपल शतक पूरा कर लिया है। भारत की ओर से बुमराह ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सबसे कम मैच खेले हैं।


जसप्रीत विश्व क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट चटकाने वाले तीसरे बॉलर हैं। वह इस उपलब्धि को अपने नाम करने वाले महज पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बुमराह का इकोनॉमी सबसे कम है। जस्सी ने 300 विकेट 6.91 की इकोनॉमी से झटके हैं और उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है। विकेटों का तिहरा शतक लगाने पर मलिंगा की इकोनॉमी 7.07 थी।

विज्ञापन

महज दूसरे भारतीय गेंदबाज जस्सी

बुमराह टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले महज दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं। बुमराह से पहले यह मुकाम सिर्फ भुवनेश्व कुमार की हासिल कर सके हैं। बुमराह-भुवी के अलावा युजवेंद्र चहल, पीयूष चावला और आर अश्विन ने टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट चटकाए हैं। मुंबई इंडियंस ने एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराते हुए आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। 9 मैचों में मुंबई 5 जीत का स्वाद चख चुकी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola