PAK vs ENG: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कोच से मिली फटकार, पिच को लेकर कर रहे थे मांग

Pakistan vs England: पाकिस्तान घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कोच से फटकार मिली है।

PAK vs ENG

Pakistan vs England: 7 अक्टूबर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम 3 मैच की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। पहला मैच मुल्तान के खिलाफ खेला जाएगा। शान मसूद की अगुवाई में पाकिस्तान को सीरीज खेलनी है। हालांकि सीरीज से पहले पाकिस्तान के कोच जेसन गिलेस्पी ने टीम के खिलाड़ियों को फटकार लगाई है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ी सपाट पिच की मांग कर रहे थे। लेकिन जेसन गिलेस्पी ने उन्हें चुप करा दिया।

विज्ञापन

जेसन गिलेस्पी ने कराया टीम के खिलाड़ियों को चुप

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने पाकिस्तान के ड्रेसिंग रुम की एक कहानी साझा की। जिसमें उन्होंने जेसन गिलेस्पी मामले पर बात की। बासित ने अपनी बातचीत में कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी सपाट पिच चाहते थे और घास काटने के लिए कह रहे थे। हालांकि जेसन गिलेस्पी और पिच बनाने वाले ग्राउंड्समैन चाहते थे कि टीम हल्की घास वाली पिच पर ही खेले। इसके बाद गिलेस्पी ने पाक खिलाड़ियों को चुप करा दिया।

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ करना पड़ा था हार का सामना

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज से पहले ही जेसन गिलेस्पी को पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया था। हालांकि घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। शान मसूद की अगुवाई में पाक ने अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, जबकि उन्हें कप्तान बने हुए 1 साल हो गया है। सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका भी लगा है। कप्तान बेन स्टोक्स चोट की वजह से पहले मैच से बाहर हो चुके हैं। स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम

शान मसूद (कप्तान), सौद शकील (उप कप्तान), आमेर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अब्रार अहमद, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद हुराइरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, नोमान अली, साइम अय्यूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ