Jason Gillespie: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज से पहले पाकिस्तान के व्हाइट बॉल के नियामित कोच गैरी कर्स्टन ने इस्तीफा सौंप दिया था। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के कोच जेसन गिलेस्पी को फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट का नया कोच बनाया गया था। अब खबरें हैं कि तीनों ही फॉर्मेट के लिए गिलेस्पी को नया हेड कोच बनाया जा सकता है।
पाकिस्तान को मिलेगा नियामित कोच
इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रलिया दौरे पर है, जहां पर वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए पीसीबी ने गिलेस्पी को ही बतौर कार्यवाहक कोच बनाकर ऑस्ट्रेलिया रवाना किया है। पीसीबी के सूत्रों ने खुलासा किया है कि अगर पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा संतोषजनक रहता है तो गिलेस्पी को ही तीनों फॉर्मेट का हेड कोच बना दिया जाएगा।
गैरी कर्स्टन के समय गिलेस्पी पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में मुख्य कोच की भूमिका संभाल रहे थे। इस मसले पर पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड नए उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन देने के बजाय जेसन गिलेस्पी को सभी प्रारूपों के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की योजना पर काम कर रहा है।
1-0 से पाकिस्तान पीछे
ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान का सफर अब तक निराशाजनक रहा है। तीन मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को मेलबर्न में खेला गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके अलावा दूसरा मैच 8 नवंबर और तीसरा 10 नवंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान को वनडे सीरीज जीतने के लिए दोनों ही मैच को अपने नाम करने होंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पाकिस्तान जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के लिए रवाना होने वाली है। सूत्र ने बताया है कि बोर्ड इस सीरीज से पहले अपने नए नियामित हेड कोच पर फैसले लेगा।
ये खिलाड़ी भी दावेदार
वैसे तो गिलेस्पी तीनों ही प्रारूप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पहली पसंद हैं। लेकिन वनडे और टी-20 का कोच बनाने के लिए बोर्ड ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में पूर्व खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2025: RCB 6 तो MI ने किया 4 खिलाड़ियों को रिलीज, यहां देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
27 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines