ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया था. इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा टेस्ट मैच 17 जून को खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का ऐलान पहले ही कर दिया था. लेकिन इसके बाद प्लेइंग 11 से मैच विनर खिलाड़ी अचानक बाहर हो गया.
स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 से जेमी स्मिथ बाहर हो गए हैं. मंगलवार को उनकी पत्नी ने दूसरे बच्चे जन्म दिया, जिसके बाद वह दूसरे मैच की प्लेइंग 11 से बाहर हो गए. स्मिथ के बाहर होने के बाद समरसेट के जेम्स रेव को विकेटकीपिंग करने का मौका मिलेगा. स्मिथ की जगह रेव को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने रेव को शुभकामनाएं भी दी हैं. वह इंग्लैंड के लिए पर्दापण करेंगे. दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपना कप्तान भी बदला था. बेन स्टोक्स की जगह पर जो रूट को कप्तानी मिली है. बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को टीम के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था.
इसके अलावा जॉर्डन कॉक्स और सन्नी बेकर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए 17 जून को डेब्यू कैप पहनेंगे. इसके अलावा प्लेइंग 11 में जैकब बेथेल, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI
1 एमिलियो गे, 2 बेन डकेट, 3 जैकब बेथेल, 4 जो रूट (कप्तान), 5 हैरी ब्रूक, जेम्स रेव, 7 जॉर्डन कॉक्स, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 जोश टोंग, 10 मैट फिशर, 11 सन्नी बेकर.
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
8 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
30 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
40 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
46 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines