भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर चोट के कारण अहम सीरीज से बाहर हो गया है। इंग्लैंड के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

IPL 2025 - 2025-05-31T165527.732

IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोटिल होकर पूरी वनडे और आगामी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। 29 मई को बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ओवरटन के दाएं हाथ की छोटी उंगली में फ्रैक्चर हो गया, जिसकी पुष्टि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने की है। भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले स्टार खिलाड़ी का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

पहले वनडे में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच में ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवर में केवल 22 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। उन्होंने अपनी तेज शॉर्ट गेंदों से रोस्टन चेस और मैथ्यू फोर्ड को पवेलियन भेजा, जबकि गुडाकेश मोटी को स्लो डिलीवरी पर आउट किया। उनकी शानदार गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज के मध्यक्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। चोटिल होने के बावजूद ओवरटन ने मैदान पर कुछ समय तक खेल जारी रखा, लेकिन बाद में उन्हें बाहर जाना पड़ा। अब वह इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे।

विज्ञापन

रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं

इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि वे फिलहाल ओवरटन के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करेंगे। टीम के पास रिजर्व तेज गेंदबाज के रूप में मैथ्यू पॉट्स और बाएं हाथ के ल्यूक वुड पहले से मौजूद हैं। वहीं, स्पिन विभाग में टॉम हार्टले का विकल्प भी उपलब्ध है, जिन पर टीम विचार कर सकती है।

गौरतलब है कि जेमी ओवरटन हाल ही में आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे, जहां उन्होंने तीन मैच खेले थे, लेकिन सिर्फ 6 ओवर ही गेंदबाजी की थी। अब उनकी वापसी पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ