James Anderson: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन फिलहाल घरेलू क्रिकेट में भाग ले रहे हैं। 43 साल के एंडरसन में अभी भी क्रिकेट बचा हुआ है और वह ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहते हैं। आईपीएल 2025 ऑक्शन में भी एंडरसन ने ऑक्शन में हिस्सा लिया था। लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी उनपर दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब एंडरसन एक और लीग की नीलामी में उतरने वाले हैं।
जेम्स एंडरसन फिर अजमाएंगे किस्मत
जेम्स एंडरसन ने साउथ अफ्रीका टी-20 लीग नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। SA-20 2025 सीजन के लिए नीलामी 9 सितंबर को होनी है। इस दिन एंडरसन पर भी बोली लग सकती है। उन्होंने इस लीग में खेलने के लिए इच्छा जाहिर की है।
जेम्स एंडरसन के अलावा 781 खिलाड़ियों ने इस लीग की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। जेम्स एंडरसन ने जुलाई 2024 में इंग्लैड के लिए आखिरी मुकाबला खेला। इसके बाद अब तक वह फर्स्ट क्लास और टी-20 लीग द हंड्रेड सहित 17 मैच खेल चुके हैं। इंग्लैंड के लिए एंडरसन ने 188 टेस्ट मैच में 704 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 194 मैचों में उन्होंने 269 बल्लेबाजो को अपना शिकार बनाया है। वहीं 19 टी-20 मैच में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एंडरसन ने 18 विकेट अपने नाम किए हैं।
SA-20 नीलामी के लिए इन देशों के खिलाड़ियों ने दिखाई दिलचस्पी
साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के लिए कई देशों के खिलाड़ियों ने ऑक्शन में दिलचस्पी दिखाई है। सबसे ज्यादा अफ्रीका के ही खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। साउथ अफ्रीका से 328 खिलाड़ी, जबकि इंग्लैंड से 53 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। नीचे आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका – 328
इंग्लैंड – 53
वेस्टइंडीज – 50
पाकिस्तान – 40
श्रीलंका – 36
अफगानिस्तान – 27
यूएसए – 24
बांग्लादेश – 23
भारत – 13
संयुक्त अरब अमीरात – 11
स्कॉटलैंड – 11
जिम्बाब्वे – 10
आयरलैंड – 10
नीदरलैंड – 10
न्यूजीलैंड – 9
नामीबिया – 5
ऑस्ट्रेलिया – 3
कनाडा – 3
नेपाल – 3
ओमान – 3
मलावी – 2
जर्मनी – 2
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
35 mins agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
1 hr agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
2 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
3 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
4 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
4 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines