इंग्लैंड के सबसे बड़े सम्मान से नवाजे जाएंगे जेम्स एंडरसन, हो गया बड़ा ऐलान

James Anderson: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को बड़ा अवॉर्ड मिलने वाला है। इसकी घोषणा हो चुकी है।

ipl 2025 (25)

James Anderson: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कई सालों तक अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। एंडरसन को अब बड़ा सम्मान मिलने वाला है। इंग्लैंड के लिए कई सालों तक क्रिकेट में योगदान देने के लिए अब एंडरसन को इंग्लैंड का सर्वोच्च अवॉर्ड मिलने वाला है। इसका ऐलान हो गया है।

जेम्स एंडरसन को मिलेगा खास सम्मान

क्रिकेट में कई सालों तक इंग्लैंड के लिए योगदान देने पर जेम्स एंडरसन को नाइटहुड की उपाधि दी जाएगी। इंग्लैंड की सरकार द्वारा दिया जाने वाला ये सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है। इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने इस्तीफे के दौरान कुछ पुरस्कारों के लिए नामों की घोषणा की थी, जिसमें दिग्गज खिलाड़ी का भी नाम शामिल है। एंडरसन इस लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम से संन्यास लेने के बाद एंडरसन ने आईपीएल 2025 में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने अपना नाम भी ड्राफ्ट किया था। हालांकि किसी भी टीम ने एंडरसन पर दिलचस्पी नहीं दिखाई। वह अनसोल्ड रहे थे।

22 साल इंग्लैंड के लिए खेला क्रिकेट

एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए साल 2003 में डेब्यू किया था। उन्होंने आखिरी मैच साल 2024 में खेला था। लगभग 22 साल तक इंग्लैंड के लिए लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले एंडरसन का शुमार दुनिया के महान खिलाड़ियों में किया जाता है। 22 साल के लंबे करियर में एंडरसन ने अपनी फॉर्म और फिटनेस को मेंटेन रखा। इतिहास में ऐसे बहुत कम ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 20 साल से अधिक अपने देश के लिए क्रिकेट खेला हो। लेकिन एंडरसन का नाम इनमें से एक है।

करियर पर एक नजर

42 साल के एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए तीनों ही प्रारूप में भाग लिया। उन्होंने 188 टेस्ट मैच में 704 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि 194 वनडे मैच में उन्होंने 269 विकेट झटके हैं। वहीं 19 टी-20 मैच में उन्होंने 18 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ