जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं, 50 की उम्र तक क्रिकेट खेलने पर अड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

James Anderson: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन 50 साल की उम्र तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इस बारे में पूर्व खिलाड़ी ने खुलकर बात की।

Cricket

James Anderson: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसकी दीवानगी केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया में इस खेल के चाहने वाले मौजूद हैं। इस खेल को पसंद करने वाले कहते हैं कि क्रिकेट एक खेल ही नहीं बल्कि ये एक जुनून है। उम्र की वजह से भले ही इस खेल को छोड़ना मजबूरी हो जाती है। लेकिन क्रिकेट से मन कभी नहीं भरता। इन बातों को साबित करने का उदाहरण जेम्स एंडरसन (James Anderson) से अच्छ नहीं हो सकता। दिग्गज खिलाड़ी ने इस साल ही इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। लेकिन इस खिलाड़ी के दिल से पूछा जाए तो ये संन्यास के लिए हरगिज तैयार नहीं था। अब एंडरसन ने 50 की उम्र तक क्रिकेट खेलने का खुला ऐलान भी कर दिया है।

विज्ञापन

50 साल तक खेलूंगा क्रिकेट

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘मांझी-द माउंटेन मैन’ की फिल्म में एक डायलॉग है, ‘जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं’ ये लाइन जेम्स एंडरसन पर स्टीक बैठती है, क्योंकि वह क्रिकेट में अभी भी कई कीर्तिमान को अपने नाम करने के लिए तैयार हैं। जेम्स एंडरसन अपने देश के लिए 188 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

कई सालों तक देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपनी सेवाएं देने के बाद जब इस खिलाड़ी को इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने की जरूरत पड़ी तब इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए अपना नाम पंजीकरण करवाया, इससे पता चलता है कि एंडरसन में अभी क्रिकेट बाकी है।

आईपीएल 2025 से पहले जेम्स ने स्काई स्पोर्ट्स पर खुलकर अपनी बातचीत की। जिसमें उन्होंने माना कि जब तक उनका शरीर जवाब नहीं देगा तब तक वह क्रिकेट को नहीं छोड़ने वाले हैं। 42 साल की उम्र में जहां दूसरे खिलाड़ी अपनी रिटायरमेंट की प्लानिंग करते हैं लेकिन दूसरी तरफ इंग्लैंड का ये खिलाड़ी क्रिकेट खेलने पर अड़ा हुआ है। उन्होंने अपने भविष्य को लेकर कहा कि जब तक उनका शरीर साथ देगा तब तक वह क्रिकेट खेलेंगे। अगर चीजें सही रही तो वह 50 साल की उम्र तक क्रिकेट खेलेंगे।

विज्ञापन

पहली बार IPL खेलना चाहते हैं एंडरसन

जेम्स एंडरसन हाल ही में इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। अगर उन्हें आईपीएल 2025 के लिए आगामी मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार मिलता है तो उनका जलवा व्हाइट बॉल में देखने को मिलेगा। वह पहली बार आईपीएल खेलते हुए भी नजर आएंगे। एंडरसन ने अपना आखिरी इंटरनेशल टी-20 मैच साल 2014 में खेला था।

विज्ञापन

एंडरसन का शुमार इंग्लैंड के ही नहीं बल्कि विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों में किया जाता है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 188 टेस्ट मैच में 704 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 194 टेस्ट मैच में 269 विकेट झटके हैं, जबकि 19 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी के नाम 18 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ