James Anderson: तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो अगले सीजन डिवीजन टू काउंटी चैंपियनशिप में फिर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। एंडरसन ने बताया है कि उनकी तीनों फॉर्मेट में वापसी के लिए लंकाशायर के साथ बातचीत चल रही है। जेम्स एंडरसन ने जुलाई 2024 में लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 188वां और आखिरी टेस्ट मैच खेला था। अपने 21 साल के लंबे करियर में उन्होंने 26. 45 की औसत से 704 विकेट लिए लिए है। इसके बाद से वो प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं।
आईपीएल ऑक्शन में भी दिया था नाम
जेम्स एंडरसन इस बार आईपीएल के मेगा ऑक्शन का भी हिस्सा बने थे। हालांकि इस दौरान किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया था। इसके बाद वो इंग्लैंड के टेस्ट गेंदबाजी कोच के रूप में नजर आए थे। इस दौरान वो भी पूरी तरह से मैच फिट फिट थे। वो टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोचों के साथ लगातार काम कर रहे थे।
कर सकते हैं काउंट्री क्रिकेट में वापसी
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, जेम्स एंडरसन ने लंकाशायर के साथ कम से कम एक फ़ाइनल सीजन खेलने का वादा किया है। इस क्लब ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही पहली बार साइन किया था। इसी क्लब के लिए उन्होंने 2002 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया। पिछले सीजन में लंकाशायर काउंटी चैंपियनशिप में टॉप पर नहीं रह सकी थी। एंडरसन ने जून में साउथपोर्ट में नॉटिंघमशायर के खिलाफ अपने एकमात्र मैच में 35 रन देकर सात विकेट लिए थे।
वो 2025 के सीजन में शुरू से खेल सकते हैं। माना जा रहा है कि वो 4 से 7 अप्रैल तक लंकाशायर के लिए मिडिलसेक्स के खिलाफ लॉर्ड्स में वापसी करेंगे। इस दौरान वो कोच के रूप में भी नजर आ सकते हैं। मई में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले वो 5 मुकाबले खेल सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
25 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines