James Anderson Test Retirement: दिग्गज क्रिकेटर जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर बड़ा अपडेट दिया है। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ने बताया है कि वह कब क्रिकेट के इस प्रारूप को अलविदा कहेंगे। जेम्स एंडरसन जुलाई में इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी रेड बॉल मुकाबला खेलेंगे। जुलाई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच (10-14 जुलाई) एंडरसन के करियर का आखिरी टेस्ट होगा। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान एंडरसन ने टेस्ट में 700 विकेट पूरे किए थे।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अपनी पोस्ट में एंडरसन ने लिखा, “मैं इंग्लैंड टीम को काफी मिस करूंगा, लेकिन मुझे पता है कि अब संन्यास लेने और दूसरों को उनके सपनों को साकार करने देने का सही समय है, जैसा कि मैंने किया, क्योंकि इससे बड़ी कोई भावना नहीं है। इतने सालों में मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद, यह हमेशा बहुत मायने रखता है, भले ही अक्सर मेरे चेहरे पर यह दिखाई न दे। टेस्ट में मिलते हैं।”
एंडरसन ने लॉर्ड्स में किया था डेब्यू
जुलाई में वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला टेस्ट 10 से 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। यह एंडरसन का आखिरी टेस्ट होगा। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू भी लॉर्ड्स में किया था। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 18 से 22 जुलाई के बीच और तीसरा 26 से 30 जुलाई के बीच खेला जाएगा।
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 10-14 जुलाई
दूसरा टेस्ट: 18-22 जुलाई
तीसरा टेस्ट: 26-30 जुलाई
टेस्ट में चटकाए 700 विकेट
एंडरसन ने 22 मई 2003 को जिम्बाब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले 187 टेस्ट की 348 पारियों में 700 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 26.52 की और इकॉनमी 2.79 की रही है। टेस्ट में उन्होंने 32 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट
मुथैया मुरलीधरन: 800 विकेट
शेन वॉर्न: 708 विकेट
जेम्स एंडरसन: 700 विकेट
अनिल कुंबले: 619 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड: 604 विकेट
ये भी पढ़ें: CSK vs RR Preview: चेन्नई के लिए करो या मरो वाला मुकाबला, राजस्थान की नजर प्लेऑफ पर
ये भी पढ़ें: KKR vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा और अभिषेक नायर का वीडियो वायरल, केकेआर ने कर दिया डिलीट
संबंधित खबरें
क्या धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK दिग्गज ने खुद दिया फ्यूचर पर जवाब
55 mins agoटीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने बदला स्क्वाड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई पूर्व RR कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री
3 hrs agoटीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
10 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
11 hrs agoपाकिस्तान की टीम में फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज बाहर
11 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
12 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines