James Anderson: 42 साल के जेम्स एंडरसन भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। लेकिन वह दुनिया में चर्चा बटोरते रहते हैं। पिछले साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। एंडरसन ने संन्यास के बाद आईपीएल 2025 में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन दिग्गज खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला। इंग्लैंड में होने वाली विटैलिटी ब्लास्ट मेन्स 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 मैच में 10 विकेट झटके थे। हालांकि अब जेम्स एंडरसन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
एंडरसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जेम्स एंडरसन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है और उन्हें लंकाशायर का कप्तान बनाया गया है। वह काउंटी चैंपियनशिप में अगले दो राउंड के लिए टीम की कमान संभालेंगे। क्योंकि टीम के नियामित कप्तान मार्कस हैरिस अपने बच्चे के जन्म के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटने वाले हैं। मार्कस से पहले लंकाशायर की कप्तानी कीटन जोनिंग्स पर थी। लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और फिर मार्कस हैरिस को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। एंडरसन पहली बार प्रोफेशनल क्रिकेट में कप्तानी संभालेंगे। क्योंकि इससे पहले उन्होंने बतौर खिलाड़ी ही भाग लिया है। एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 188 टेस्ट मैच में 704 विकेट अपने नाम किए हैं।
लंकाशायर के हेड कोच ने दिया बयान
लंकाशायर के हेड कोच ने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि जिमी टीम की अगुआई करेंगे और यह उनके और हमारे लिए रोमांचक है। उन्होंने सिर्फ एक बार कप्तानी की है और वह दुबई में प्री-सीजन टूर टी20 गेम था, इसलिए यह जिमी और खिलाड़ियों के लिए अच्छा होगा। साफ रूप से मैदान के अंदर और बाहर उनके पास देने के लिए बहुत कुछ है। यह उनके लिए गर्व का पल होगा। जाहिर तौर पर यह सब जिमी की वजह से नहीं है, लेकिन इससे मदद मिलती है और उनकी मौजूदगी, खासकर कप्तान के रूप में, बाकी खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है।
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
17 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
50 mins ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines