Jake Paul defeats Mike Tyson: यूट्यूबटर से बॉक्सर बने जैक पॉल ने महान बॉक्सर माइक टायसन को हराकर सनसनी फैला दी है। इस मुकाबले का आयोजन टेक्सास के एटी एंड टी स्टेडियम में हुआ, जो आठ राउंड तक चला। टायसन ने एग्रेसिव शुरुआत की थी, जहां उन्होंने पहले राउंड में पॉल को कॉर्नर में धकेलकर कई पंच लगाए। हालांकि पॉल दिग्गज बॉक्सर के मुक्कों का बहादुरी से सामना करते रहे। पॉल ने शुरुआत में डिफेंसिव रुख रखा, जिसका उन्हें बाद में फायदा हुआ।
यही वजह है कि तीसरे और चौथे राउंड में टायसन काफी डिफेंसिव दिखे। हालांकि पांचवें राउंड में टायसन ने वापसी की, जहां दोनों बॉक्सर के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला। पूरे मैच के दौरान टायसन पर उम्र का असर दिखा। आखिर में तीनों जजों ने मुकाबले को 80-72, 79-73 और 79-73 से पॉल के पक्ष में घोषित किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बनाया इन खिलाड़ियों का दिन, किया धोनी-रोहित जैसा काम
पॉल ने की टायसन की तारीफ
मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच सम्मान भी दिखा, जब जेक पॉल ने माइक टायसन को ‘GOAT’ कहा, जबकि पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने पॉल को अच्छा फाइटर बताया। मैच के आखिरी मिनटों में जेक पॉल ने माइक टायसन के सामने झुककर उन्हें प्रणाम भी किया। जेक पॉल ने मुकाबले के बाद माइक टायसन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। मैं उनसे, उनके परिवार से और उनके कोच से प्यार करता हूं। उसके साथ रिंग में होना सम्मान की बात थी। मैं उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहा था लेकिन मुझे डर था कि वह मुझे चोट पहुंचा देंगे। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की।’
20 साल की उम्र में हैवीवेट चैम्पियन बने थे टायसन
58 साल के टायसन और पॉल के बीच पहले मुकाबला 20 जुलाई को होना था, लेकिन मई में मियामी से लॉस एंजिल्स की फ्लाइट के दौरान टायसन की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसकी वजह से यह मुकाबला स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि टायसन ने 1986 में 20 साल की उम्र में हैवीवेट चैंपियन बनकर दुनियाभर में नाम कराया था, जबकि पॉल ने 2020 में अपने मुक्केबाजी करियर की शुरुआत छह लगातार जीत के साथ की। पॉल की एकमात्र हार फरवरी 2023 में टॉमी फ्यूरी के खिलाफ हुई थी, लेकिन उसके बाद से उन्होंने लगातार चार मुकाबलों में जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 574 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, पहले सेट में शामिल पंत, राहुल, अय्यर और स्टार्क
संबंधित खबरें
2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
18 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines