Jai Moondra Earns Maiden ODI Call Up: टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी शानदार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा क्रिकेटर जय मूंदड़ा को बड़ा इनाम मिला है. आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए भारतीय मूल के खिलाड़ी मूंदड़ा को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. मूंदड़ा ने वर्ल्ड चैंपियन भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अब वह वनडे क्रिकेट में भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.
कप्तान पॉल स्टर्लिंग की हुई वापसी
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहे कप्तान पॉल स्टर्लिंग की टीम में वापसी हुई है. वहीं, जय मूंदड़ा के साथ-साथ बेन कैलिट्ज को भी पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. इसके अलावा, 24 साल के तेज गेंदबाज बायरन मैकडोनो को पहली बार आयरलैंड की टीम में शामिल किया गया है.
मैकडोनो ने हाल ही में इंटर-प्रोविंशियन लिमिटेड ओवर्स कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 8 विकेट चटकाए और लेइनस्टर लाइटनिंग की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने अब तक खेले 9 लिस्ट ए मैचों में कुल 15 विकेट हासिल किए हैं. आयरलैंड के सिलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने मूंदड़ा और मैकडोनों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों में अलग-अलग खूबियां हैं, जिनका हमें सीरीज में फायदा मिलेगा.
जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ बरपाया था कहर
राजस्थान के टोंक में जन्मे जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मूंदड़ा ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने पहले टी20 में अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए दो अहम विकेट चटकाए, जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 32 रन देकर तीन विकेट लिए थे.
मूंदड़ा ने दोनों मैचों में भारत के शीर्ष क्रम को आउट किया था. दूसरे मैच में वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए और ओवरऑल शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया था. अब वह आयरलैंड के लिए वनडे क्रिकेट में भी अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं.
अफगानिस्तान ODI सीरीज के पहले तीन मुकाबले लिए आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैंफर, केड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, गैविन होई, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर और लॉर्कन टकर.
ये भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: छठे दिन भारत ने जीते 2 सिल्वर मेडल, गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, हरजिंदर ने वेटलिफ्टिंग में किया कमाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines