भारत के खिलाफ कहर बरपाने वाले जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, अहम सीरीज के लिए पहली बार ODI टीम में मिली जगह

Jai Moondra: आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए भारतीय मूल के खिलाड़ी मूंदड़ा को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था.

Ireland Cricket Team (PIC Credit -AI)

Ireland Cricket Team (PIC Credit -AI)

Jai Moondra Earns Maiden ODI Call Up: टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी शानदार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा क्रिकेटर जय मूंदड़ा को बड़ा इनाम मिला है. आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए भारतीय मूल के खिलाड़ी मूंदड़ा को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. मूंदड़ा ने वर्ल्ड चैंपियन भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अब वह वनडे क्रिकेट में भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

कप्तान पॉल स्टर्लिंग की हुई वापसी

विज्ञापन

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहे कप्तान पॉल स्टर्लिंग की टीम में वापसी हुई है. वहीं, जय मूंदड़ा के साथ-साथ बेन कैलिट्ज को भी पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. इसके अलावा, 24 साल के तेज गेंदबाज बायरन मैकडोनो को पहली बार आयरलैंड की टीम में शामिल किया गया है.

मैकडोनो ने हाल ही में इंटर-प्रोविंशियन लिमिटेड ओवर्स कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 8 विकेट चटकाए और लेइनस्टर लाइटनिंग की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने अब तक खेले 9 लिस्ट ए मैचों में कुल 15 विकेट हासिल किए हैं. आयरलैंड के सिलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने मूंदड़ा और मैकडोनों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों में अलग-अलग खूबियां हैं, जिनका हमें सीरीज में फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ बरपाया था कहर

राजस्थान के टोंक में जन्मे जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मूंदड़ा ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने पहले टी20 में अपने 4 ओवर के स्‍पेल में सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए दो अहम विकेट चटकाए, जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्‍पेल में सिर्फ 32 रन देकर तीन विकेट लिए थे.

मूंदड़ा ने दोनों मैचों में भारत के शीर्ष क्रम को आउट किया था. दूसरे मैच में वह प्‍लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए और ओवरऑल शानदार प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया था. अब वह आयरलैंड के लिए वनडे क्रिकेट में भी अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

अफगानिस्तान ODI सीरीज के पहले तीन मुकाबले लिए आयरलैंड की टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैंफर, केड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, गैविन होई, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर और लॉर्कन टकर.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ