Jaffna Kings Co-owner: 17 जुलाई से श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है. हालांकि इससे पहले श्रीलंका में एक भारतीय क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है. श्रीलंका की स्पोर्ट्स एंटी करप्शन यूनिट ने भारतीय खिलाड़ी को हिरासत में लिया है. भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा लंका प्रीमियर की फ्रेंचाइजी जाफना किंग के सह-मालिक हैं. उनपर एक खिलाड़ी को घूस देने का आरोप लगा था.
क्या है पूरा मामला?
श्रीलंका में खेलों से जुड़े अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट बनाई गई थी. इसी यूनिट ने मनजोत को गिरफ्तार किया है. श्रीलंका पुलिस का कहना है कि मनजोत कालरा ने लंका प्रीमीयर लीग शुरू होने से 10 दिन पहले एक खिलाड़ी को घूस देने का प्रयास किया था. इसके बाद एक खिलाड़ी ने इसकी शिकायत की और मनजोत पर एक्शन लिया गया.
इसके अलाना पुलिस ने बताया कि श्रीलंकाई क्रिकेटर भानुका राजपक्षा, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेलालागे ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी. ये खिलाड़ी जाफना किंग्स का ही हिस्सा हैं. हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब लंका प्रीमियर लीग दागदार हुआ है. इसी साल ही एक अन्य फ्रेंचाइजी के मालिक को मैच फिक्सिंग मामले में 4 साल के लिए बैन कर दिया गया था.
पहले भी विवादों में रह चुके हैं मनजोत कालरा
मनजोत कालरा ने भारत के लिए साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप में प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और शतकीय पारी लगाकर भारत की जीत की कहानी लिखी थी. उनपर एजफ्रॉड का आरोप लगा था. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें कहा गया कि उन्होंने एक साल अपनी उम्र कम कर अंडर-19 खेला है. इसके वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ. हालांकि अब वह क्रिकेट से दूर हो गए हैं. वह इस साल ही जाफना किंग्स के सह मालिक बने थे.
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines