IPL 2025: क्वालिफायर 2 का मुकाबला जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने ही स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह को मैदान पर गाली दी थी। सोशल मीडिया पर इस गाली का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ तो इस पर चर्चा भी शुरू हो गई। आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद अब शशांक सिंह ने उस घटना का अपना रिएक्शन देते हुए बड़ी बात कह दी है। शशांक सिंह के पिता ने भी मुकाबले के बाद अपना गुस्सा जाहिर किया था।
शशांक सिंह ने श्रेयस अय्यर को लेकर कही बड़ी बात
मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर 2 में शशांक सिंह मुश्किल समय में अपनी गलती के कारण रन आउट हो गए थे। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस पर अपना गुस्सा निकालते हुए उन्हें गाली भी दे दी। अब इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्सप्रेस स्पोर्ट्स के इंटरव्यू में शशांक सिंह ने कहा, ‘मैं इसका हकदार हूं, अय्यर को मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था, मेरे पिता ने फाइनल तक मुझसे बात नहीं की। मैं सहज था, मैं बगीचे में भी नहीं, समुद्र तट पर टहल रहा था। यह एक महत्वपूर्ण समय था, श्रेयस ने स्पष्ट किया कि मुझे तुमसे यह उम्मीद नहीं थी लेकिन बाद में वह मुझे रात के खाने के लिए बाहर ले गया।’
फाइनल में शशांक सिंह ने खेली थी जुझारू पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल खेला गया था. जहां पर आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना सकी और 6 रनों से हार गई। इस मुकाबले में शशांक सिंह ने आखिरी ओवर तक लड़ाई की थी। शशांक ने 30 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी। हालांकि उसके बाद भी वो अपनी टीम को पहली बार आईपीएल चैंपियन नहीं बना सके थे। इस पारी में शशांक ने 6 छक्के मारे थे।
ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की पहली तस्वीर आई सामने, रिंग सेरेमनी में पहुंचे कई VIP मेहमान
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines