IVPL 2024, mumbai champions, vs rajasthan legends: नमन शर्मा ने मुंबई चैंपियंस के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों पर 148 रनों की शानदार पारी खेली। यह मैच शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया था। इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (IVPL) के 14वें मुकाबले में नमन शर्मा की पारी के दमपर राजस्थान लीजेंड्स ने मुंबई चैंपियंस को 8 विकेट से शिकस्त दी।
मुंबई चैंपियंन ने ओपनिंग बल्लेबाज फिल मस्टर्ड की अर्धशतकी पारी और डेथ ओवरों में पीटर ट्रेगो के विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 224/3 रन बनाए। राजस्थान लीजेंड्स ने नमन शर्मा की आतिशी पारी और एंजलो परेरा की तूफानी फिफ्ट के दम पर 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया है।
सहवाग और फिल मस्टर्ड ने दी शानदार शुरुआत
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के 14वें मुकाबले में मुंबई चैंपियंन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान वीरेंद्र सहवाग और फिल मस्टर्ड की आतिशी पारी ने स्कोर बोर्ड पर 9 ओवर में 88 रन लगा दिए थे। हालांकि रास्थान लीजेंड्स की ओर से अभिषेक झुनवाला ने टीम की शानदार वापसी करवाते हुए पहले विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे मस्टर्ड को पवेलियन भेजा और 2 ओवर के भीतर ही वीरेंद्र सहवाग को भी आउट कर दिया।
ये भी पढ़ें- IPL से पहले मुंबई के साथ खेलेंगे श्रेयस अय्यर, एक बड़ा खिलाड़ी हुआ फिट
दोनों सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौट जाने के बाद मुंबई चैंपियंन की टीम की तरफ से पीटर ट्रेगो ने 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। जबकि रजत सिंह ने भी अंत में आकर अपने हाथ खोलते हुए 23 गेंदों पर 47 रन जड़ दिए। जिस वजह से मुंबई पहले बल्लेबाजी करते हुए 224/3 रन बनाने में कामयाब हुई थी।
नमन शर्मा ने खेली आतिशी पारी
राजस्थान लीजेंड्स ने के सलामी बल्लेबाज नमन शर्मा और सतीश जैन ने भी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। 225 रनों का पीछा करते हुए जहां नमन शर्मा छक्के चौके उड़ा रहे थे। जबकि सतीश जैन भी उनका बखूबी साथ निभा रहे थे। 9वें ओवर में जाकर मुंबई चैंपियंन को सतीश जैन के रूप में पहली सफलता मिली थी। जबकि अगले ही ओवर में उन्होंने एस प्रसन्ना का विकेट भी गंवा दिया था।
ये भी पढ़ें- WPL 2024 : यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच भिड़ंत, एलिसा हीली ने जीता टॉस
एक के बाद एक दो जल्दी विकेट गंवाने के बाद भी नमन शर्मा ने मुंबई के गेंदबाजों पर प्रहार जारी रखा। उन्होंने एंजेलो परेरा के साथ मिलकर 144 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की थी। परेरा ने भी नमन का साथ देते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। परेरा ने पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए थे।राजस्थान लीजेंड्स की ओर से मैच जिताऊ पारी खेलने वाले नमन शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नमन ने उनकी टीम को मुंबई के खिलाफ यादगार जीत दिलाई और पांच गेंद पहले ही मैच समाप्त कर दिया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
44 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines