Shaheen Afridi: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग का आयोजन हो रहा है. इस लीग में 27 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई हुई. ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मुकाबले में अफरीदी को जमकर मार पड़ी. अपने आप को पाकिस्तान का प्रीमियम फास्ट बॉलर कहने वाले अफरीदी की कुटाई इटली के एक बल्लेबाज ने कर दी है.
अफरीदी को जमकर मार पड़ी
अफरीदी इस मैच में ब्रिसबेट हीट का हिस्सा थे. उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर के बल्लेबाज हैरी मैनेंटी ने जमकर कूटा. अफरीदी ने अपने शुरुआती 2 ओवर में केवल 7 रन दिए थे. लेकिन तीसरे ओवर में हैरी मैनेंटी ने उन्हें 19 रन जड़ दिए. इस तरह अफरीदी ने 3 ओवर में 26 रन खर्च किए. हालांकि उन्होंने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया. हालांकि इसके बाद भी ब्रिस्बेन हीट ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. हालांकि एक ओवर में 19 रन देकर वह लड़खड़ाते हुए डगआउट की तरफ चले गए. अफरीदी को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी. एक विज्ञापन में अफरीदी ने खुद को पाकिस्तान का प्रीमियम फास्ट बॉलर बताया था. अब सोशल मीडिया पर अफरीदी का मजाक बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ‘घमंड’, WTC Points Table में तगड़ा नुकसान, किस नंबर पर टीम इंडिया?
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन हीट ने 20 ओवर में 179/6 रन बनाए थे. ब्रिस्बेन की ओर से मैक्स ब्रायंट ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 32 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जबकि मैट रेनशॉ ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए एडिलेड 19.5 ओवर में 172 रनों पर सिमट गई. एडिलेड की ओर से हैरी मैनेंटी ने 12 गेंदों में 24 रन बनाए.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: तिलक OUT, हार्दिक IN… फिर बदलेगा वनडे कप्तान! न्यूजीलैंड सीरीज में कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines