ISL vs LAH Dream Team: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है, जिसके पहले मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड की भिड़ंत लाहौर कलंदर्स से रावलपिंडी में होगी। शादाब खान की लीडरशिप में तीन बार की चैंपियन इस्लामाबाद एक बार फिर से खिताब पर कब्जा करना चाहेगी। दूसरी ओर, शाहीन अफरीदी की अगुवाई में दो बार की विजेता लाहौर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी, जहां टीम का पहले टारगेट प्लेऑफ में जगह बनाना और फिर अपना तीसरा खिताब हासिल करना है।
यह टूर्नामेंट का 10वां सीजन है, जहां फाइनल सहित पूरे टूर्नामेंट में 34 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें हर टीम लीग स्टेज के दौरान दो बार विपक्षी टीमों का सामना करेगी। लीग स्टेज के बाद टॉप दो टीमें क्वालीफायर मैच खेलेंगी, वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। क्वालीफायर की हारने वाली और एलिमिनेटर की विजेता टीम फिर एलिमिनेटर 2 में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इस मैच का विजेता फाइनल में क्वालीफायर मैच के विजेता से खेलेगा।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने ठुकराए 300 करोड़! IPL 2025 के बीच दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा फैसला
CSK vs KKR: रहाणे करेंगे Playing 11 में 2 बदलाव? इन खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री
कैसी है रावलपिंडी की पिच
यहां की पिच संतुलित होगी, जहां तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए मदद होगी। दोनों टीमें इस मैदान पर टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी। तेज गेंदबाजों को पिच से अतिरिक्त उछाल के साथ अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है, जबकि स्पिनरों को कुछ औसत टर्न मिल सकता है। इन परिस्थितियों के साथ सीजन के पहले मैच में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
ISL vs LAH ड्रीम टीम-
विकेटकीपर: सैम बिलिंग्स
बल्लेबाज: रासी वैन डर डुसेन, फखर जमान, डेरिल मिचेल।
ऑलराउंडर: शादाब खान (कप्तान) सिकंदर रजा, मैथ्यू शॉर्ट, सलमान अली आगा।
गेंदबाज: शाहीन अफरीदी (उप-कप्तान), हारिस रऊफ, नसीम शाह।
इस्लामाबाद यूनाइटेड की संभावित प्लेइंग इलेवन- हैदर अली, कॉलिन मुनरो, आजम खान (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसैन, सलमान अली आगा, इमाद वसीम, शादाब खान (कप्तान), जेसन होल्डर, रुमान रईस, नसीम शाह, राइली मेरेडिथ।
लाहौर कलंदर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, केन विलियमसन, कुशाल परेरा (विकेटकीपर) , सिकंदर रजा, आसिफ अली, , जमान खान , शाहीन अफरीदी (कप्तान) , हारिस रऊफ।
यह भी पढ़ें: जब पूरी टीम खत्म हो जाएगी… प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों रिपोर्टर पर भड़के बाबर आजम? लगा दी क्लास
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines