Ishan Kishan Comeback Update: पिछले काफी समय से एक स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर चल रहा था। अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी की राह खोज रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की। आखिरी बार ईशान किशन के साउथ अफ्रकीका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था लेकिन ईशान ने इस सीरीज से मानसिक तनाव के चलते आराम मांगा था।
इसके बाद बीसीसीआई ने ईशान किशन से टीम में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी, जिसको ईशान ने नजरअंदाज कर दिया था। इतना ही नहीं बाद में ईशान को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था। अब श्रीलंका दौरे के लिए भी ईशान किशन को टीम में मौका नहीं मिला है। जिसके बाद ईशान के पास टीम में वापसी करने का एकमात्र रास्ता बचा है।
ऐसे हो सकती है ईशान की वापसी
ईशान किशन को आखिरी बार आईपीएल 2024 में खेलते हुए देखा गया था। अभी उनके टीम में वापसी के कोई चांस नहीं है। हालांकि टीम में वापसी करने के लिए ईशान को घरेलू क्रिकेट का एक पूरा सीजन खेलना होगा। इतना ही नहीं ईशान को घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करके दिखाना होगा, जिसके बाद ही ईशान की टीम इंडिया में वापसी के चांस बढ़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलेक्टर्स के मन में अभी ईशान को लेकर कोई विचार नहीं चल रहा है। ऐसे में ईशान के लिए सिर्फ आईपीएल खेलना ही काफी नहीं होगा।
अब नहीं बन रही ईशान की टीम में जगह
मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास ऋषभ पंत, संजू सैमसन और केएल राहुल जैसे शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जहां केएल राहुल श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं तो वहीं ऋषभ पंत और संजू सैमसन कमाल की फॉर्म में हैं, ऐसे में ईशान के लिए आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए वापसी करना उतना आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: नंबर-1 पर जड़ा शतक, नंबर-3 पर लगाई फिफ्टी; फिर भी टीम से कर दिया बाहर
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
20 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
32 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
35 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
50 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines