Ishan Kishan: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने हैं। 23 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने एक बड़ी गलती कर दी। वह बिना आउट हुए ही पवेलियन लौट गए।
ईशान किशन बिना आउट हुए पवेलियन लौट गए
दरअसल दूसरे ओवर में ईशान किशन बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। वह 1 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 2.1 ओवर में ईशान, किशन दीपक चाहर की गेंद पर शॉट खेलने का प्रयास करते हैं। लेकिन गेंद ईशान के बल्ले को छूए बिना विकेटकीपर रियान रिकेल्टन के दास्तानों में जाती है। इस दौरान मुंबई के सभी खिलाड़ी अपील करते हैं और अंपायर उन्हें आउट करार देते हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि गेंद, ईशान के बल्ले पर नहीं लगी थी। इसके बाद भी ईशान बिना डिआरएस लिए पवेलियन लौट गए। उनकी ईमानदारी हैदराबाद को भारी पड़ गई।
हैदराबाद की हालत पतली
इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला मुंबई के लिए सही साबित हुआ। हैदराबाद ने 6 ओवर के अंतराल में ही अपने 4 मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया था। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 2 रनों की साझेदारी निभाई। हेड बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक शर्मा ने 8 गेंदों में 8 रन बनाए। वहीं ईशान किशन भी 4 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने। वहीं 4.1 ओवर में नितिश रेड्डी भी 6 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हैदराबाद ने 6 ओवर में केवल 24 रन बनाकर अपने 4 मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया था।
बोल्ट और चाहर का जलवा
शुरुआती 6 ओवर में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी की। ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट और दीपक चाहर को भी दो सफलता मिली। दोनों ने अपनी तीखी गेंदबाजी से कमाल कर दिया।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines