Ishan Kishan can Miss Ipl 2024 : भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल रणजी ट्रॉफी 2024 के अंतिम दौर के मैचों में भी ईशान किशन झारखंड की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेलने नहीं गए। वहीं वह काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। जिसके बाद से उन्होंने ना तो बीसीसीआई को भारतीय टीम के लिए अपनी उपलब्धता साबित की है और ना ही वह इसपर कोई जवाब दे रहे हैं। वहीं हाल ही में रिपोर्ट के हवाले से पता था कि बीसीसीआई एक नया नियम भी लेकर आ सकती है, जिसमें यह कहा गया था कि आईपीएल में खेलने के लिए खिलाड़ियों को कम से कम 3 से 4 मैच रणजी ट्रॉफी में खेलना अनिवार्य है। पर ईशान किशन ने इसे नजरअंजाद करते हुए बड़ौदा में हार्दिक पंड्या के साथ आईपीएल की तैयारियां कर रहे हैं। जिसके बाद यह माना जा रहा कि ईशान किशन के इस रवैये से नाखुश बीसीसीआई उनपर कड़ा फैसला ले सकती है।
झारखंड से खेलते हैं ईशान रणजी
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन झारखंड की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। मगर वह रणजी ट्रॉफी 2024 के लास्ट राउंड में भी झारखंड की तरफ से खेलने नहीं गए। न ही उन्होंने झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन को इस बार में कोई सूचना दी थी। वहीं हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ईशान किशन गुजरात के बड़ौदा में पंड्या ब्रदर्स के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।
क्या है बीसीसीआई का नया नियम
बीसीसीआई के कहने के बावजूद ईशान किशन रणजी ट्रॉफी 2024 में नहीं खेल रहे हैं। खबरें ऐसी आई थीं कि जय शाह ने कहा था कि केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी होगा। वहीं आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। मगर ईशान किशन ने इसको नजरअंदाज करते हुए ना तो झारखंड की तरफ से रणजी टॉफी 2024 खेलने पहुंचे और ना ही उन्होंने झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन को इसको लेकर कोई सूचना दी थी।
साउथ अफ्रीका दौरे से नाम वापस लिया था
ईशान किशन को जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्होंने मानसिक थकान के कारण टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद ईशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी नहीं चुना गया था और इंग्लैंड के खिलाफ भी ईशान किशन को टीम में शामिल नहीं किया गया था। जब इस बारे में हेड कोच राहुल द्रविड़ से पूछा गया तो उन्होंने बात ही बात में कह दिया था कि भारतीय टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी है और ईशान किशन ऐसा नहीं कर रहे हैं।
क्या टी20 वर्ल्ड कप से भी होंगे ईशान बाहर
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि सेलेक्टर्स उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। जिसके बाद उनके टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी चुने जाने पर संशय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 : क्या ईशान किशन आईपीएल से होंगे बाहर? फिर नजरअंदाज किया BCCI का आदेश
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं ना,’ ध्रुव जुरेल के डेब्यू पर फैंस क्यों हुए नाराज!
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान के बाद ध्रुव जुरेल का शानदार डेब्यू, टूटा भारतीय दिग्गज का 30 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
22 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines