IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल की सभी 10 टीमों के रिटेंशन लिस्ट देखकर फैंस काफी हैरान दिखे थे। क्योंकि सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। जिसमें कई टीमों के कप्तान भी शामिल हैं। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी मेगा ऑक्शन से पहले अपने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को रिलीज कर दिया। जो कई फैंस के लिए हैरान कर देने वाला फैसला था। अब मेगा ऑक्शन में कई टीमों की नजरें ईशान किशन के ऊपर रहने वाली हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर की जा रही है जिसके मुताबिक ईशान इस टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं।
क्या KKR के कप्तान बनेंगे ईशान किशन?
आईपीएल 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को ही रिलीज कर दिया। हालांकि केकेआर के इस फैसले से हर कोई हैरान था। क्योंकि अय्यर की कप्तानी में ही केकेआर ने पिछले सीजन आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में ये बड़ा सवाल बना हुआ है कि केकेआर आईपीएल 2025 में किस खिलाड़ी को अपना नया कप्तान बनाएगी?
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पहली बार ऑक्शन में शामिल होगा इटली का खिलाड़ी, ये टीम कर सकती है टारगेट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर ऑक्शन में ईशान किशन पर पैसों की बरसात कर सकती है। अगर ईशान केकेआर में शामिल होते हैं तो हो सकता है टीम उनको नया कप्तान बना दें। हालांकि इसको लेकर ऑक्शन के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।
इन टीमों की भी है नजरें
इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि इस बार मेगा ऑक्शन में ईशान किशन पर छप्पर फाड़ पैसों की बरसात हो सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें भी ईशान किशन को टारगेट कर सकती है। इन दोनों टीमों को विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है। आईपीएल 2024 के बाद दिनेश कार्तिक ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था, जिनकी जगह आरसीबी में खाली दिख रही है। तो वहीं केएल राहुल को एलएसजी रिलीज कर चुकी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: आईपीएल में डेब्यू कर सकता है 42 साल का खिलाड़ी, 13 साल से कर रहा इंतजार
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
59 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines