Ishan Kishan: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अब ईशान किशन की क्रिकेट मैदान पर वापसी हो रही है, यहां से ईशान को टीम इंडिया में पहुंचने का रास्ता मिलेगा। वहीं अब ईशान को एक बड़ी जिम्मेदारी भी मिली है। किशन अब बुची बाबू ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। अपने इस घरेलू सत्र से ईशान टीम इंडिया में जगह पाने की शुरुआत करने वाले हैं। इससे पहले घरेलू क्रिकेट की अनदेखी करके ही ईशान को काफी नुकसान झेलना पड़ा था।
झारखंड टीम की करेंगे कप्तानी
ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट में ईशान किशन झारखंड की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) को भाग लेने के लिए अपनी रुचि बताने के बाद ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें;- 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की एंट्री में कोहली का ‘विराट’ रोल, ऐसे हुआ खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड क्रिकेट के एक अधिकारी ने बताया कि ईशान से पूछा गया था कि वे वापसी के लिए तैयार है या नहीं। शुरुआती सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया था। क्योंकि उनसे इस मामले में कोई बात नहीं हुई थी।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर है ईशान
बता दें, क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद सेलेक्टर ने ईशान किशन को घरेलू क्रिकेट खेलनी की सलाह दी थी, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस सलाह को नजरअंदाज कर दिया था और पिछला रणजी टूर्नामेंट भी नहीं खेला था। इसके बाद ईशान को टीम इंडिया से बाहर करने के साथ-साथ बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था। अब किशन के पास घरेलू क्रिकेट में शामदान प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करने का सुनहरा मौका है।
ये भी पढ़ें;- विनेश फोगाट का सिल्वर मेडल पक्का! कुश्ती का नियम दिला सकता है करोड़ों भारतीयों को खुशी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines