Ishan Kishan Girlfriend: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड की तरफ से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। लंबे समय के बाद ईशान की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी हुई है। टीम इंडिया से बाहर होने के बाद अब विकेटकीपर बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके टीम में वापसी का रास्ता तलाश रहा है।
वहीं दूसरी ईशान अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि ईशान किशन की खूबसूरत गर्लफ्रेंड मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। अब सब जानना चाहते है कि आखिर कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड?
कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया?
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। साल 2017 में अदिति मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रहीं थीं। इसके अलावा उन्होंने साल 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया का खिताब भी जीता था। वैसे तो ईशान और अदिति का नाम आपस में जोड़ा जाता है लेकिन आजतक इन दोनों की तरफ से अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं बोला गया। सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते की अक्सर चर्चाएं होती रहती है। खूबसूरती में अदिति किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश सीरीज से क्या कटेगा पंत का पत्ता? 85 गेंदों में शतक लगाकर इस बल्लेबाज ने ठोका दावा
आईपीएल का मैच देखने आई थीं अदिति
आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के एक मैच के दौरान अदिति टीम को चीयर करने स्टेडियम पहुंची थी। इसके बाद से इन दोनों का नाम जोड़ा जाने लगा था। हालांकि कभी न तो ईशान ऐर न ही अदिति ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है।
बताया जाता है कि जब-जब ईशान ने क्रिकेट में अच्छी पारी खेली है, तब-तब अदिति ने सोशल मीडिया पर विकेटकीपर बल्लेबाज की फोटो शेयर की है। साल 2022 में जब ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया था। उस वक्त भी अदिति ने ईशान किशन की तस्वीरों को शेयर करके खूब प्यार लुटाया था।
ये भी पढ़ें:- 53 से 50 किग्रा की कैटेगरी में क्यों आई थीं Vinesh Phogat? क्या हो गई बड़ी साजिश
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
3 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
30 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
31 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines