Ishan Kishan: ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में अपना पहला मैच खेला, जो एक इंट्रा-स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच था। SRH टीम दो हिस्सों में बंटी और इस मुकाबले में ईशान ने अपनी दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 58 गेंदों पर 137 रन ठोक दिए।
अपनी धमाकेदार पारी के जरिए ईशान ने SRH मैनेजमेंट और काव्या मारन को एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की है। अगर उनका यह संदेश सही दिशा में जाता है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि SRH टीम उनकी भारतीय टीम में वापसी की राह खोल सकती है।
ईशान किशन ने दिखाया दम
सबसे पहले मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के इंट्रा-स्क्वॉड मैच की खासियत यह रही कि ईशान किशन को टीम ए और टीम बी, दोनों की ओर से बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया और कुल 137 रन की धमाकेदार पारी खेली।
टीम ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम बी ने 261 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 के पार तो पहुंच गई, लेकिन लक्ष्य से कुछ रन दूर रह गई। इस मुकाबले में दोनों टीमों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बीच ईशान किशन की भूमिका सबसे अहम रही।
ईशान ने पहले टीम ए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 64 रन बनाए और आउट हो गए। इसके बाद जब वह टीम बी के लिए खेलने उतरे, तो 30 गेंदों में 73 रन ठोककर रिटायर्ड आउट हुए। दोनों ही पारियों में उन्होंने ओपनिंग की और कुल 58 गेंदों में 137 रन जड़े।
टीम इंडिया में हो सकती है वापसी?
इसमें कोई दो राय नहीं कि ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं और चौकों-छक्कों की बारिश कर रहे हैं, उसे देखते हुए ऑरेंज आर्मी की प्लेइंग XI में उनकी जगह लगभग तय मानी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो SRH के इस फैसले से ईशान किशन को वह पूरा मौका मिल जाएगा, जिसके दम पर वह न सिर्फ IPL 2025 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी का जलवा दिखा सकते हैं बल्कि टीम इंडिया में वापसी का रास्ता भी खोल सकते हैं।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
14 mins agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
26 mins ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
57 mins agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 hr agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
1 hr agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
2 hrs agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
2 hrs ago‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
2 hrs agoकब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines