Ishan Kishan: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई. बेंगलुरु में खेला गया सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. हालांकि, इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई. ईशान ने सिर्फ 10 गेंदों पर 30 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो गगनचुंबी छक्के जड़े.
उनकी इस पारी के दम पर भारत ने सिर्फ 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना डाले. हालांकि, फिर से बारिश होने के कारण मैच रद्द करना पड़ा. वहीं, इस पारी के दौरान ईशान ने भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली.
ईशान किशन ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड
दरअसल, ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ईशान 2026 में अब तक कुल 177 बाउंड्री लगा चुके हैं, जिसमें 122 चौके और 55 छक्के शामिल हैं. इस साल में ईशान ने अब तक खेले 34 टी20I मैचों में 1158 रन बनाए हैं.
वहीं, पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने साल 2022 में कुल 174 बाउंड्री लगाई थीं, जिसमें 106 चौके और 68 छक्के शामिल रहे. उस साल सूर्या ने भारत के लिए खेले 31 टी20 मैचों में 1164 रन बनाए थे. T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले फुल मेंबर टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर हैं. अभिषेक ने इस साल में खेले 34 टी20I मुकाबलों में 956 रन बनाने के साथ कुल 162 बाउंड्री लगाई हैं, जिसमें 92 चौके और 70 छक्के शामिल हैं.
T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर)
177 – ईशान किशन (2026)
174 – सूर्यकुमार यादव (2022)
162 – अभिषेक शर्मा (2026)
161 – मोहम्मद रिजवान (2021)
139 – अभिषेक शर्मा (2025)
135 – ब्रायन बेनेट (2025)
116 – बाबर आजम (2021)
110 – संजू सैमसन (2026)
110 – पॉल स्टर्लिंग (2019)
104 – सूर्यकुमार यादव (2023)
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ ये 2 भारतीय खिलाड़ी ही खेलेंगे टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज, जानिए क्यों?
ईशान किशन ने रोमारियो शेफर्ड के ओवर में ठोके 23 रन
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए 5वें टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन ओपनर अभिषेक शर्मा एक जोरदार छक्का लगाकर आउट हो गए. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की.
ईशान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 30 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. इस पारी के दौरान ईशान ने सिर्फ रोमारियो शेफर्ड के एक ओवर में 23 रन ठोक दिए. इस ओवर में उन्होंने 2 चौके और दो छक्के जड़े. उनके अलाव, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 6 गेंदों पर नाबाद 24 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और 3 छक्के शामिल रहे. 9-9 ओवर के इस मुकाबले में भारत ने सिर्फ 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका.
ये भी पढ़ें- T20 सीरीज ड्रॉ होने के बाद श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सम्मान, जीता ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का मेडल
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
2 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
2 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
3 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
4 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
5 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
5 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines