Why Hardik Pandya Contract not Cancelled: बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भारत के दो बड़े खिलाड़ी ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बेदखल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलने के कारण दोनों स्टार को यह सजा दी गई है। दोनों खिलाड़ी फिट थे, लेकिन फिर भी बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला। इसको लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने सवाल भी उठाए कि जब ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के साथ बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है, फिर हार्दिक पांड्या के साथ कैसे कर लिया। पांड्या भी लंबे समय से डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई सूत्र ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है हार्दिक का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल नहीं होने का कारण।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : ऋषभ पंत से लेकर ईशान किशन तक, पांच बल्लेबाजों के नाम आईपीएल में दर्ज है ‘महारिकॉर्ड,’
इरफान पठान ने हार्दिक के कॉन्ट्रैक्ट पर उठाए सवाल
इरफान पठान द्वारा हार्दिक पांड्या के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने पर उठाए सवाल कल से ही सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इरफान के इस सवाल का समर्थन कर रहे हैं और इसका जवाब जानना चाह रहे हैं। हार्दिक आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे, इस कारण से खिलाड़ी को पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद से ही खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेलते नहीं दिखे। खिलाड़ी काफी समय पहले ठीक हो चुके हैं और मैदान पर प्रैक्टिस के लिए वापसी भी कर चुके हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला। यह सवाल बीसीसीआई का कॉन्ट्रैक्ट सामने आने के बाद से ही खूब सुर्खियों में है। अब बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है इसका कारण।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में RCB को हराया, हासिल की दूसरी जीत
हार्दिक का कॉन्ट्रैक्ट क्यों नहीं हुआ कैंसिल
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमने हार्दिक पांड्या से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने को लेकर बातचीत की थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम के अनुसार पांड्या अभी तक रेड बॉल क्रिकेट में गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं है। इस कारण से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का फॉर्मूला पांड्या पर अभी फिट नहीं बैठ पाएगा। इस कारण से पांड्या ने कहा कि वह जब भी भारतीय टीम के लिए नहीं खेलेंगे, वह सैयद मुश्ताक अली टी20 और विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेलीं RCB की एलिसे पेरी? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines