NZ vs SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. हालांकि दूसरे मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार फिरकी गेंदबाज चोटिल हो गया है.
सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
दूसरे मैच से पहले ईश सोढ़ी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए. प्रैक्टिस सेशन के दौरान सोढ़ी को अंगूठे पर चोट लग गई. स्कैन से पता चला है कि उनका अंगूठा टूट गया है. उनकी उंगली ठीक होने में कम से कम 4 सप्ताह समय लगेगा. दूसरे और तीसरे मैच के लिए लॉकी फर्ग्यूसन के टीम में शामिल होने के कारण अगले मैच के लिए किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 की टिकट कैसे बुक करें? यहां मिलेगी ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल की पूरी डिटेल
टीम ने जारी किया बयान
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच 17 मार्च को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड टीम ने बयान जारी करते हुए कहा “विश्व कप अभियान के बाद वह घरेलू प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए उत्सुक थे. टी20 प्रारूप में उन्हें काफी अनुभव है, इसलिए सीरीज के शेष मैचों में उनकी कमी खलेगी. हमें पूरा भरोसा है कि लॉकी के आने से, साथ ही मिच (सैंटनर) और कोल (मैककॉन्ची) के साथ, हमारे पास अगले दो मैचों के लिए पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं. इससे पहले कि टीम अंतिम दो मैचों के लिए तैयार हो.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्केस, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेट कीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines