Irfan Pathan: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। जिसमें उनको आईपीएल कमेंट्री से बाहर कर देना और शाहीद अफरीदी के साथ उनका फ्लाइट में हुआ झगड़ा शामिल रहा है। वहीं इस दौरान उन्होंने मुस्लमानों के लेकर भी पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई।
इरफान ने लगाई पाकिस्तान की क्लास
लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में इरफान पठान ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा “एक तो पाकिस्तानियों को ये लगता है कि सारे जो मुस्लमान है दुनिया के उन सबकी जिम्मेदारी पाकिस्तान ने ही ले रखी है। ये उनकी सबसे बड़ी गलतफहमी है। यार थोड़ा ठहरो अपने आप पर ध्यान दो। मैंने इसको व्यक्तिगत तौर पर महसूस भी किया है।”
शाहीद अफरीदी पर हमेशा हावी रहे इरफान पठान
पाकिस्तान और शाहीद अफरीदी के खिलाफ इरफान पठान का रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में इरफान ने शाहीद अफरीदी को 11 बार आउट किया है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए इरफान ने 67 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 807 रन बनाए थे। अफरीदी को लेकर इरफान ने कहा मैंने उसको 11 बार आउट किया है और मेरी उससे एक अलग तरह की लड़ाई है। जब मैं टीम में नया आया था तो हर्ष भोगले के साथ एक इंटरव्यू में उसने कहा था कि मैं असली पठान हूं और वो नकली है। वो बदतमीज आदमी है।
आगे उन्होंने कहा “जब-जब मेरे हाथ में गेंद आई तो मुझे यही रहता था कि इसको तो मैं आउट कर ही दूंगा। उसको 11 बार आउट करके मैं बता चुका हूं कि असली पठान कौन है, बड़े-बड़े मौको पर मैंने उसको आउट किया है।”
ये भी पढ़ें:-डेवाल्ड ब्रेविस ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की छक्कों की बारिश
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
51 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines