Irfan Pathan on Babar Azam Interview: वनडे विश्व कप 2023 भारत की मेजबानी में खेला गया था. तब पाकिस्तान वनडे टीम की कमान बाबर आजम के पास थी. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था. टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी थी. उस दौरान ये दावा किया गया था कि भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान बतौर कमेंटेटर बाबर आजम का इंटरव्यू करना चाहते थे. लेकिन बाबर ने उन्हें इंटरव्यू देने से मना कर दिया. अब इरफान ने इसके पीछे की कहानी बताई है.
इरफान पठान ने क्या कहा?
इरफान पठान ने अब 3 साल बाद इस घटना का जिक्र किया है और जियोस्टार पर चुप्पी तोड़ी है. पठान का मानना है कि फर्जी खबरें और ऑनलाइन ट्रोलिंग तेजी के साथ फैलती हैं. उनके मुताबिक ये झूठा दावा किया गया था. पठान ने कहा है कि ये खबर झूठी थी और उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ किया गया था. उन्होंने कहा “हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के मीडिया ने एक बार यह खबर चलाई थी कि मैं बाबर आजम का इंटरव्यू लेने के लिए उनके पास गया था, और उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि पठान हमारे देश को ट्रोल करते हैं, इसलिए मैं उनके साथ कोई बातचीत नहीं करूंगा. हालांकि यह सरासर झूठ था. किसी ने मेरी तस्वीर पर फोटोशॉप का गलत इस्तेमाल किया था.”
ये भी पढ़ें: IND vs SLC XI: श्रीलंका में गूंजा RCB का नाम!
बांग्लादेशी पत्रकार को किया था मना- पठान
पठान के मुताबिक बाबर ने बांग्लादेशी पत्रकार को इंटरव्यू देने से मना किया था. लेकिन पड़ोसी मुल्क की मीडिया ने मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया. उन्होंने मेरी तस्वीर उसकी बॉडी पर लगा दी और झूठी कहानी फैला दी. इस वीडियो को तेजी के साथ सोशल मीडिया पर फैला दिया गया और लोगों को लगा कि ये मैं हूं, जबकि ऐसा नहीं था. ये कोई नई बात नहीं है. ऐसा हर दिन होता है लेकिन मैं कोई जवाब नहीं देता हूं. सोशल मीडिया पर हर दिन हमारे नाम पर किसी खिलाड़ी के बारे में कुछ भी झूठ परोस दिया जाता है. पठान का मानना है कि अगर हर दिन आप जवाब देते रहेंगे तो अपनी जिंदगी सही से नहीं जी पाएंगे.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला, 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
33 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
55 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines