IRE W vs ENG W: इंग्लैंड वुमेंस क्रिकेट टीम ने आयरलैंड का दौरा किया था। जहां पर 3 मैच की वनडे सीरीज के अलावा 2 मैच की टी-20 सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम किया, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। टी-20 सीरीज का आखिरी मैच 15 सितंबर को डबलिन में खेला गया था। इस मैच में आयरलड वुमेंस टीम ने इतिहास रच दिया है। आयरलैंड ने पहली बार इंग्लैंड को टी-20 मैच में शिकस्त देकर इतिहास रचा है।
आयरलैंड ने रचा इतिहास
इससे पहले आयरलैंड वुमेंस टीम ने टी-20 प्रारूप में इंग्लैंड को कभी नहीं हराया था। लेकिन कप्तान गैबी लुईस की अगुवाई में आयरलैंड ने इतिहास रच दिया और अपनी पहली टी-20 जीत हासिल की। इस मैच में आयरलैंड के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी विभाग में आयरलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। आयरलैंड ने 1 गेंद शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में ब्रायोनी स्मिथ ने 26 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली थी, जबकि टैमी ब्यूमोंट ने 34 गेंदों में 40 रन बनाए थे। उनके अलावा सेरेन स्माल 10 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौंटी। जबकि पैगे स्कोल्फील्ड ने भी 21 गेंदों में 34 रन बनाए थे। टीम के सभी खिलाड़ियों ने छोटा योगदान देकर इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। सलामी बल्लेबाज एमी हंटर 3 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन की राह लौट गईं। हालांकि इसके बाद गैबी लुईस और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने पारी को संभाला। लुईस ने 35 गेंदों में 5 चौके की मदद से 38 रनों की पारी खेली, जबकि प्रेंडरगैस्ट ने 51 गेंदों में 13 चौके की मदद से 80 रनों की पारी खेली थी। आयरलैंड ने 170/5 का लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया।
ये भी पढ़ें: ‘मैं टूटे हाथों से देश के लिए लड़ा..’ डायमंड लीग फाइनल के बाद नीरज चोपड़ा का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines