Ireland Cricketer Simi Singh: भारतीय मूल के आयरिश क्रिकेटर बीते कुछ दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। आयरलैंड में इस क्रिकेटर का इलाज न होने के चलते उसको भारत में आना पड़ा था। जिसके बाद आयरलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सिमी सिंह का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में किया जा रहा था। अब सिमी सिंह मौत के मुंह से बाहर आ चुके हैं। क्रिकेटर की पत्नी ही उनके लिए भगवान साबित हुईं हैं, जिन्होंने अपनी किडनी डोनेट करके सिमी सिंह की जान बचाई है।
लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी से बची जान
दरअसल सिमी सिंह पिछले काफी समय से एक्यूट लिवर फेलियर से जूझ रहे थे। पहले उन्होंने आयरलैंड में इलाज कराया, जिससे कोई फर्क नहीं पड़ा। उसके बाद क्रिकेटर का परिवार उनको भारत लेकर आया था। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सिमी सिंह आईसीयू में भर्ती थे, जहां उनकी लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी होनी थी। जिसके बाद सिमी सिंह की पत्नी अमनदीप ने उनको अपना लीवर डोनेट किया और उनकी सफल लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई। अब ये क्रिकेटर मौत के मुंह से बाहर है।
ये भी पढ़ें:- 20-20 ओवर का मैच, महज 8 गेंदों में हुआ खत्म; एक टीम ने खेली 5 गेंद तो दूसरी ने 3
क्रिकेटर ने दी जानकारी
लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी सफल होने के बाद सिमी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करके फैंस के साथ जानकारी साझा की। सिमी सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, हाय दोस्तो मेरी लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी सफल हो गई है। अब ठीक होने की प्रक्रिया में हूं। सर्जरी 12 घंटे तक चली थी। गलत एंटीबायोटिक्स और स्टेरॉयड दिए जाने के चलते लीवर फेल हो गया था। मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मेरी पत्नी ने डोनेटर बनकर मेरी मदद की और मुझे बचाया है। मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।
ऐसा है सिमी सिंह का क्रिकेट करियर
सिमी सिंह ने अभी तक आयरलैंड के लिए 35 वनडे और 53 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 593 रन और गेंदबाजी करते हुए 39 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा टी20 में 296 रन और 44 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम इंडिया का ‘टेस्ट’ शुरू, चेन्नई में आज से शुरू होगा ये काम
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
23 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
47 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines