SA vs IRE: अफ्रीका को हरा आयरलैंड ने रचा इतिहास, 34 वर्षीय खिलाड़ी ने प्रोटियाज टीम को अकेले पिलाया पानी

South Africa vs Ireland: साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच खेली गई तीन मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 अक्टूबर को खेला गया। इस मैच में आयरलैंड ने अफ्रीका को हरा कर इतिहास रचा है।

South Africa vs Ireland

South Africa vs Ireland: साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसका आखिरी मुकाबला 7 अक्टूबर को अबु धाबी में खेला गया था। इस मैच में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 69 रनों से पराजित कर इतिहास रच दिया। आयरलैंड की ओर से पॉल स्टर्लिंग ने कमाल का प्रदर्शन किया और अकेले ही अफ्रीकी गेंदबाजों पर भारी पड़े। आयरलैंड ने अफ्रीका को दूसरी बार हराकर इतिहास रचा है।

विज्ञापन

आयरलैंड ने बनाए थे 284 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज एंडी बालबर्नी 73 गेंदों में 45 रन बनाए थे। उनका साथ देने आए पॉल स्टर्लिंग ने 92 गेंदों में 88 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 101 रनों की शतकीय साझेदारी भी की थी। उनके अलावा कर्टिस कैम्फर ने 36 गेंदों में 34 रन बनाए। जबकि हैरी टेक्टर ने 48 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। आयरलैंड की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया, जिसकी वजह से आयरलैंड अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी युनिट के सामने बेहतरीन बल्लेबाजी कर पाया। आयरलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिजाद विलियम्स ने लिए। उन्होंने 10 ओवर में 35 रन खर्च कर 4 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

फ्लॉप हो गई साउथ अफ्रीका

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल हुआ। टीम ने 10 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज के रूप में रयान रिकेल्टन ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए, जबकि रीजा हेंड्रिक्स ने 7 गेंदों में 1 रन बनाया। कप्तान वैन डेर डुसेन ने 3 रन बनाए। इसके बाद काइल वेर्रेन ने 36 गेंदों में 38 रन बनाए। उनके अलावा जेसन स्मिथ ने अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 93 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली। लेकिन उनकी पारी अफ्रीका को जीत नहीं दिला सकी। आयरलैंड के गेंदबाजी आक्रामण के सामने प्रोटियाज टीम के बल्लेबाज बेबस दिखे। अफ्रीका 46.1 ओवर में 215 रन पर ही सिमट गई। आयरलैंड ने मुकाबला 69 रनों से अपने नाम कर लिया। आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने 3 और ग्राहम ह्यूम को भी 3 विकेट मिले। हालांकि साउथ अफ्रीका ने मुकाबला गंवाने के बाद भी सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ