Ireland Create History: आयरलैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। क्रिकेट फैंस आयरलैंड के इस कारनामे को सैल्यूट कर रहे हैं। जो काम की भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीम नहीं कर सकी थी, वह आयरलैंड ने कर दिखाया है। आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चलिए जानते हैं आयरलैंड की टीम ने क्या बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: किंग कोहली के खौफ से डरे जेम्स एंडरसन! कहा- अच्छा है विराट नहीं खेल रहा, नहीं तो…
आठवें टेस्ट मैच में आयरलैंड को मिली पहली जीत
आयरलैंड ने अपने करियर के आठवें मुकाबले में अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की है। वह सबसे कम मैचों में अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल करने वाली छठी टीम बन गई है। उन्होंने इस मामले में भारतीय टीम को भी पीछे छोड़ दिया है। आयरलैंड की टीम ने इस इतिहास को लिखकर भारत के अलावा भी कई बड़ी टीमों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मामले में नंबर वन टीम है। कंगारू टीम एकमात्र ऐसी टीम है, जिन्हें टेस्ट क्रिकेट के पहले ही मुकाबले में जीत हासिल हुई है। ऑस्ट्रेलिया के बाद 3 ऐसी टीमें है, जिन्हें अपने टेस्ट करियर के दूसरे मुकाबले में पहली जीत मिली थी। इस लिस्ट में इंग्लैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम शामिल है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : आईपीएल में डेथ बॉलिंग के बादशाह हैं ये 5 गेंदबाज, लिस्ट में बुमराह से ऊपर एक भारतीय
भारत को किस मैच में मिली थी पहली जीत
बता दें कि भारत को टेस्ट क्रिकेट की पहली जीत के लिए 25 मैचों का इंतजार करना पड़ा था। यह आपको हैरान कर सकता है, लेकिन यही सच है कि भारत को शुरुआती 24 टेस्ट मैचों में एक भी जीत नहीं मिली थी और 25वें मुकाबले को अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम का नंबर तो भारत से भी नीचे आता है। बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट की पहली जीत 35वें मुकाबले में हासिल की थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड को टेस्ट क्रिकेट की पहली जीत 45वें मुकाबले में मिली थी। इन आंकड़ों से आपको एहसास हो गया होगा कि आयरलैंड के लिए यह उपलब्धि सचमुच बड़ी है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: यूपी वॉरियर्स की दूसरी जीत से MI को लगा झटका, नहीं खुला गुजरात का खाता
मैच का कैसा रहा था रोमांच
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में आईरिश टीम को 6 विकेट से जीत मिली है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में आयरलैंड की टीम को पहले अपने गेंदबाजों को परखने का मौका मिला। आयरलैंड के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन कर दिखाया और अफगानिस्तान की टीम को सिर्फ 155 के स्कोर पर ढेर कर दिया। सिर्फ अफगानी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ही अर्धशतकीय पारी खेली, इसके अलावा एक भी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला था। इसके जवाब में आयरलैंड ने पहली पारी में 263 का स्कोर खड़ा किया। अगली बार जब अफगानिस्तान फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 218 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ऐसे में आयरलैंड को जीत के लिए आसान सा टारगेट मिला था, जिसे टीम ने 6 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
3 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines