Babar Azam Record IRE vs PAK: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। वह नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। बाबर आजम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी ठोकी। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।
सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने बाबर आजम
बाबर आजम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने 39 बार ये कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ डाला। जिन्होंने अब तक 38 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है। बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में तीन शतक भी जमाए हैं। वहीं विराट कोहली के नाम एक शतक दर्ज है। बाबर आजम के टी-20 इंटरनेशनल करियर की ये 36वीं फिफ्टी रही।अब उनके नाम 36 अर्धशतक और 3 शतक दर्ज हो गए हैं।
तीसरे स्थान पर हैं रोहित शर्मा
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने के मामले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 34 बार ये कारनामा किया है। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 29 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 27 बार 50 प्लस स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
14वें ओवर में ठोक डाले 25 रन
बाबर आजम ने 14वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी कर जमकर तबाही मचाई। उन्होंने बेन व्हाइट के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 रन ठोके। बाबर ने विस्फोटक अंदाज में पहली तीन गेंदों में छक्के ठोके। इसके बाद चौथी गेंद खाली गई। फिर पांचवीं पर एक बार फिर छक्का ठोक डाला। आखिरी बॉल पर उन्होंने एक रन लिया।
75 रन बनाकर आउट हुए बाबर आजम
बाबर आजम इस मैच में 46 गेंदों में 6 चौके-5 छक्के ठोक 178.57 की स्ट्राइक रेट से 75 रन जड़े। उन्हें 16वें ओवर में क्रेग यंग ने कर्टिस कैंफर के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। आपको बता दें कि इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में बाबर आजम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। जबकि पहले टी-20 मैच में उन्होंने 57 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: IRE vs PAK: फॉर्म में लौटे शाहीन अफरीदी, महज 14 रन देकर चटका डाले 3 विकेट
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines