Irani Trophy 2024: मुंबई की टीम ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब जीता था। अब मुंबई का सामना ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया से होगा। ये मैच 1 से 5 अक्टूबर के बीच लखनऊ में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। लेकिन Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की टीम में श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया जा सकता है।
अजिंक्य रहाणे बन सकते हैं कप्तान
Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी कप में अजिंक्य रहाणे मुंबई की टीम की कप्तानी कर सकते हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं। टीम इंडिया इस समय युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही हैं। ऐसे में रहाणे के लिए टीम इंडिया में वापसी थोड़ी मुश्किल है। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट मैचों में 5077 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 26 अर्धशतक बनाए हैं।
श्रेयस अय्यर के पास बड़ा मौका
श्रेयस अय्यर हाल के समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में भी वो संघर्ष करते हुए नजर आए थे। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी नही चुना गया है। श्रेयस अय्यर बुची बाबू टूर्नामेंट में भी खेलते हुए नजर आए थे। यहां पर भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में उनके पास न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले अपना दावा पेश करने का मौका है।
चोट के बाद वापसी कर रहे हैं शार्दुल ठाकुर
अगर शार्दुल ठाकुर की बात करें तो चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। जून में टखने की सर्जरी के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। हाल में ही उन्होंने केएससीए टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया है कि उन्होंने ईरानी ट्रॉफी के लिए खुद को उपलब्ध कराया है। उम्मीद की जा रही है कि एमसीए मंगलवार (24 सितंबर) को टीम का ऐलान कर सकती है।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
23 mins agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
37 mins agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
43 mins ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
1 hr agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
2 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines