Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
IPL 2025 Retention List: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी, इसको लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। आईपीएल रिटेंशन लिस्ट को लेकर चर्चा तेज होने के साथ ही गुजरात टाइटंस ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें टीम के कप्तान शुभमन गिल और स्टार स्पिनर राशिद खान नजर आ रहे हैं। अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि गुजरात की टीम इन दोनों खिलाड़ियों को ही रिटेन करने जा रही है। तस्वीरों में दोनों खिलाड़ी साथ में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
पोस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के ना होने पर फैंस को टीम के साथ उनके भविष्य को लेकर संदेह है। 2022 में जुड़ने के बाद से शमी टीम के अभिन्न हिस्सा रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने साल 2022 में टीम की ओर से सबसे ज्यादा 20 विकेट झटककर अपनी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि इस मामले में टीम की तरफ से कुछ भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
All over the opponents like a Shub-Rash 💙#AavaDe pic.twitter.com/Eb1ru2pRjG
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) October 23, 2024
गुजरात की पोस्ट से यह भी पता चला कि वो गिल को लंबे समय के लिए कप्तान के रूप में देखती है। हार्दिक पांड्या ने पिछले साल मुंबई इंडियंस में जाने से पहले टाइटंस को लगातार दो बार फाइनल में पहुंचाया था, जबकि एक बार चैम्पियन बनाया था। हार्दिक के जाने के बाद गिल को कप्तानी सौंपी गई थी। गुजरात की ओर से गिल ने 14 मैचों में 38.72 की औसत और 147.40 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो फिफ्टी शामिल रहीं।
ये भी पढ़ें;- WTC Points Table: एशिया में 10 साल बाद जीती साउथ अफ्रीका, पॉइंट्स टेबल में बढ़ा दी भारत की टेंशन
उनकी कप्तानी में टीम 14 लीग मैचों में सिर्फ पांच ही जीत सकी और दस टीमों के पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर रही। बात करें राशिद खान की तो पिछला सीजन उम्मीद से कमतर रहा था। वह 12 मैचों में सिर्फ 10 विकेट ले पाए थे। हालांकि इसके बाद भी टी-20 फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक राशिद को गुजरात द्वारा रिटेन किया जाना तय है।
ये भी पढ़ें;- IPL इतिहास में RCB ने सबसे ज्यादा बार किया ये बड़ा कारनामा, CSK-MI रह गई पीछे
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।