Highest Score by a No 4 Batter in Men IPL: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। इस लीग में कई बड़े खिलाड़ी वापसी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इनमें से एक नाम ऋषभ पंत का भी हैं। दरअसल पंत के नाम आईपीएल में एक ऐसा खास रिकॉर्ड दर्ज है, जो उन्होंने 10 मई 2018 को बनाया था। दरअसल यह रिकॉर्ड है आईपीएल इतिहास में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का, पंत के अलावा इस लिस्ट में रिद्धिमान शाह का नाम भी शुमार है। वहीं लिस्ट में पांचवें स्थान पर एक ऐसे बल्लेबाज का नाम भी दर्ज है। जो आजकल आईपीएल 2024 को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं उन पांच बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।
ऋषभ पंत ने नाम रिकॉर्ड दर्ज
टी20 क्रिकेट में नंबर 4 की भूमिका काफी अहम मानी जाती है। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी को एंकर रोल के अलावा विस्फोटक रोल भी निभाना पड़ा है और इसमें टॉप पर नाम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का है। दरअसल 10 मई 2018 ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर 128 रन की नाबाद पारी खेली थी। पंत ने इस पारी में 15 चौके और 7 सिक्स लगाए थे। पंत की इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 203.17 का था।
https://twitter.com/EdenGardens1214/status/1760582620394496477
ये भी पढ़ें- RCB छोड़ने के बाद इन खिलाड़ियों ने जीती दूसरी टीम के साथ ट्रॉफी
एंड्रयू साइमंड्स नंबर दो पर
पूर्व दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज एंड्रयू साइमंड्स को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए आज भी याद किया जाता है। एंड्रयू साइमंड्स उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक थे। जिसकी बल्लेबाजी से गेंदबाज भी खौफ खाया करता था। इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए थे। जिसमें उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों पर 117 रन की नाबाद पारी खेली थी। एंड्रयू साइमंड्स की इस पारी में 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220.75 का था।
ये भी पढ़ें- WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेलीं RCB की एलिसे पेरी? सामने आई बड़ी वजह
रिद्धिमान शाह भी लिस्ट में शामिल
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान शाह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। रिद्धिमान शाह ने 1 जून 2014 को किंग्स 11 पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सिर्फ 55 गेंदों पर नाबाद 115 रन की आतिशी पारी खेली थी। रिद्धिमान शाह की इस ताबड़तोड़ पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। हालांकि उनके शतक के बावजूद किंग्स 11 पंजाब को 3 विकेट से फाइनल मैच गंवाना पड़ा था।
हेनरिक क्लासेन ने ली बैंगलोर की क्लास
सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की थी। 28 रन पर 2 विकेट गंवा देने के बाद चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी करने आए थे और देखते ही देखते उन्होंने 51 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए थे। हालांकि क्लासन की इस यादगार पारी के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मैच गंवाना पड़ा था। बता दें कि इसी मैच में विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए शतक ठोका था।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 : धोनी की कप्तानी के फैन हुए तीन दिग्गज खिलाड़ी, बताया जीनियस लीडर
ईशान किशन के 99 रन
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। ईशान किशन की यह पारी 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आई थी। वह इस मैच में सिर्फ 1 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए थे। पर उनकी यह पारी उस समय आई थी। जब मुंबई इंडियंस ने अपने 4 विकेट 78 रन पर गंवा दिए थे और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 202 रनों का पीछा कर रहे थे। उस समय नंबर 4 पर आए ईशान किशन ने 58 गेंदों पर 2 चौके और 9 छक्के लगाकर 99 रन बनाए थे। ईशान किशन की इस पारी की मदद से मुंबई इंडियंस स्कोर टाई करने में सफल रही थी। पर सुपर ओवर में मुंबई मैच हार गई थी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines