IPL 2025: बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच होने वाली मीटिंग पर सभी की निगाह टिकी हुई है। इस मीटिंग में खिलाड़ियों की संख्या, राइट टू मैच (RTM) और इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा एक और मुद्दा है, जिसे फ्रेंचाइजी मालिक उठाना चाहते हैं। आईपीएल की शुरुआत से कई विदेशी खिलाड़ी अपना नाम वापस ले लेते हैं, जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ता है।
फ्रेंचाइजी मालिकों ने उठाई ये मांग
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस मुद्दे पर फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड से कड़े कदम उठाने या नियम बनाने की मांग कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी मालिकों ने इस मुद्दे को इस वजह से उठाया है क्योंकि अचानक खिलाड़ियों का नाम वापस लेने की वजह से टीमों का संतुलन बिगड़ जाता है।
हाल में ही बीसीसीआई सीईओ के साथ एक मीटिंग में तो कुछ फ्रेंचाइजी मालिकों ने ऐसे खिलाड़ियों पर बैन लगाने की मांग की थी। ऐसे में अगर सभी फ्रेंचाइजी कड़े नियमों की मांग करती हैं और बोर्ड अपनी सहमति दे देता है तो कई खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा सकता है। बीसीसीआई ने भी इसे मीटिंग के एजेंडे में शामिल करके अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
कई खिलाड़ी ले चुके हैं आईपीएल से नाम वापस
पिछले कुछ वर्षों में जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स और वानिंदु हसरंगा जैसे कई बड़े नामों ने आईपीएल से अपना नाम वापस लिया है। आईपीएल से बाहर होने को लेकर उन्होंने कोई खास कारण भी नहीं बताया था। इन खिलाड़ियों के नाम वापस लेने से टीम प्लानिंग भी इसका असर पड़ता है। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े होते हैं।
ईसीबी ने भी वापस बुलाए थे खिलाड़ी
इससे पहले 2024 के आईपीएल सीजन में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए प्लेऑफ से पहले आईपीएल में भाग लेने वाले अपने खिलाड़ियों को वापस बुला लिया था। इस दौरान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने सुझाव दिया कि आईपीएल के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: ‘मैं कप्तान नहीं बनना चाहता’ श्रीलंका से टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान
ये भी पढ़ें: IND Vs SL 3rd T20: सूर्यकुमार यादव का खुलासा, रिंकू सिंह को क्यों दिया 19वां ओवर
ये भी पढ़ें: श्रीलंका को भारत के मिस्ट्री गेंदबाजों ने चटाई धूल, करिअर के पहले ओवर में ही पलटी बाजी
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
9 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
43 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
52 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines