Abhishek Sharma: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले युवा भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम की कमान सौंपी गई है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने इस टूर्नामेंट के लिए एक बहुत ही मजबूत टीम का चयन किया है। पिछली बार की चैम्पियन पंजाब की टीम इस बार खिताब बचाने के लिए बेताब होगी क्योंकि उनके पास कुछ बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
टीम में स्टार खिलाड़ियों की फौज
अभिषेक के अलावा टीम में प्रभसिमरन सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, नेहल वढेरा, सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह और अर्शदीप सिंह जैसे सितारे शामिल हैं। अर्शदीप ने पिछले साल फाइनल में जोरदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटक कर अपनी टीम को खिताब दिलाया था।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 की तारीख का हो गया ऐलान, इस दिन शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग
रिटेन हुए हैं अभिषेक शर्मा
धुआंधार ओपनर अभिषेक आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) द्वारा रिटेन किए गए पांच खिलाड़ियों में से एक थे। आईपीएल 2024 उनके लिए शानदार बीता, जहां उन्होंने 16 मैचों में 32.26 की जोरदार औसत और 204.21 की बेमिसाल स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने अपनी बैटिंग के दम पर यहां विपक्षी टीम में आतंक फैला दिया था और ताबड़तोड़ रन बरसाए थे।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शानदार प्रदर्शन के बाद अभिषेक को नेशनल टीम के लिए डेब्यू करने का भी मौका मिला। उन्होंने अब तक 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.27 की औसत और 171.81 की स्ट्राइक रेट से 256 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: Ind vs Aus: टॉस जीतते ही टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, ऑस्ट्रेलिया टीम के छूटे पसीने!
अभिषेक शर्मा को हैदराबाद ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। उनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये, पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपये, ट्रेविस हेड को 14 करोड़ रुपये और नितीश कुमार रेड्डी को 6 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के लिए पंजाब की टीम- अभिषेक शर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, नेहल वढेरा, सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, सलिल अरोड़ा, मयंक मारकंडे, जसिंदर सिंह, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, सोहराब धालीवाल, अश्वनी कुमार , नमन धीर, हरनूर सिंह पन्नू।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines