IPL 2027 Auction Date: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 ऑक्शन की तारीख सामने आ गई है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबाकि, आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा के फाइव-स्टार होटल में आयोजित होगा. शनिवार को बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम की ओर से भेजे गए एक व्हाट्सऐप मैसेज से तारीख और वेन्यू का खुलासा हुआ है. हालांकि, अभी तक फ्रेंचाइजी मालिकों या मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) को इसकी पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक ईमेल नहीं भेजा गया है. ऐसे में नीलामी की तारीख और वेन्यू पर बीसीसीआई की औपचारिक पुष्टि होना बाकी है.
16 दिसंबर को गोवा में होगा IPL 2027 ऑक्शन!
क्रिकबज के मुताबाकि, BCCI की लॉजिस्टिक्स टीम की ओर से भेजे गए व्हाट्सऐप मैसेज में कहा गया है कि, “आईपीएल 2027 के खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर 2026 को ITC ग्रैंड गोवा में आयोजित की जाएगी और नीलामी संबंधी जानकारी 15 दिसंबर को दी जाएगी.” रिपोर्ट में बताया गया है कि कई आईपीएल फ्रेंचाइजी ने इस मैसेज के मिलने की पुष्टि भी की है. संदेश में फ्रेंचाइजी से नीलामी में शामिल होने वाले अपने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की संख्या बताने को कहा गया है, ताकि यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं समय रहते की जा सकें.
हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि यह संदेश केवल गोवा में यात्रा और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी बुकिंग की योजना बनाने के उद्देश्य से भेजा गया है. ऐसे में नीलामी की तारीख में आगे कोई बदलाव होगा या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. उम्मीद है कि बीसीसीआई जल्द ही फ्रेंचाइजी मालिकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) को आधिकारिक सूचना भेजकर नीलामी की तारीख और स्थान की औपचारिक पुष्टि करेगा. दिलचस्प बात यह है कि 16 दिसंबर को ही बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भी खेला जाना है.
3 साल बाद भारत में होगी IPL नीलामी
तीन साल के लंबे अंतराल के बाद आईपीएल ऑक्शन भारत में आयोजित होने जा रही है. इससे पहले 2023 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भारत में हुई थी. इसके बाद नीलामी का आयोजन विदेशी में ही हुआ है. साल 2024 में नीलामी दुबई में, 2025 की मेगा नीलामी जेद्दा में और 2026 की मिनी नीलामी अबू धाबी में आयोजित की गई थी. हालांकि, अब आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी गोवा में होने जा रही है. ऑक्शन पहले सभी फ्रेंचाइची अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली को लेकर डिविलियर्स का बड़ा खुलासा, बताया शुरुआत में क्यों घमंडी और अकड़ू लगे थे ‘किंग’
IPL 2026 में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मौजूदा आईपीएल चैंपियन है. टीम ने 2025 और 2026 में लगातार दो खिताब अपने नाम किए हैं. 2026 के फाइनल में आरसीबी ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर ट्रॉफी जीती थी. लगातार दो सीजन खिताब जीतने के बाद अब आरसीबी की नजरें अगले सीजन में भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने पर होंगी.
ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह नहीं, टिम साउदी ने मोहम्मद सिराज को बताया न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा, जमकर की तारीफ
संबंधित खबरें
क्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर?
4 hrs agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
5 hrs agoIND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन
5 hrs agoIND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच
6 hrs agoराहुल से लेकर जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये खिलाड़ी
6 hrs ago4 साल बाद भुवनेश्वर की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
6 hrs agoकब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs agoटीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?
7 hrs agoपिछली टेस्ट सीरीज में खेले, अब टीम इंडिया से हुए बाहर हुए 5 खिलाड़ी
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे टीम में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines