IPL 2026, Will MS Dhoni Play CSK vs PBKS Match: आईपीएल 2026 में आज यानी शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पंजाब किंग्स से भिड़ने के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. लेकिन मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है क्या एमएस धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलेंगे?
धोनी काफ इंजरी के कारण पहले मैच में नहीं खेले थे और उन्हें आराम दिया गया था. सीजन के आगाज से पहले खबर आई थी कि माही शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद आज धोनी मैदान पर उतर सकते हैं.
CSK vs PBKS मैच से पहले प्रैक्टिस करते नजर आए धोनी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स में प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. यह वीडियो CSK ने खुद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बस इसी वीडियो को देखकर फैंस की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं कि ‘थाला’ शायद आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. इसके अलावा, धोनी की प्रैक्टिस करते हुए कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है.
क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे धोनी?
CSK ने धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट कर बताया था कि वह काफ स्ट्रेन के चलते रिहैब से गुजर रहे हैं और इसके चलते वह आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक मैदान से बाहर रह सकते हैं. अब भले ही वो प्रैक्टिस करते दिखे हों, लेकिन आज के मैच में उनके खेलने को लेकर अभी भी पूरी तरह साफ तस्वीर नहीं है. फिलहाल धोनी टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता.
टीम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धोनी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते हुए देख रहे थे और उन्हें गाइड भी कर रहे थे. ऐसे में अगर वो मैदान पर नहीं भी उतरते हैं, तो डगआउट से टीम को सपोर्ट करते जरूर नजर आ सकते हैं. वैसे भी उनकी मौजूदगी ही टीम के लिए बड़ा मोटिवेशन होती है.
ये भी पढ़ें- ‘मैं संजीव गोयनका को बैन कर देता…’ LSG के मालिक पर भड़के ललित मोदी, सरेआम सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खोटी
आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन
धोनी ने पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में 14 मैचों की 13 पारियों मेंबल्लेबाजी करते हुए 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे. इसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 30* रन था. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 12 छक्के निकले थे.
बता दें कि, ऋतुराज गायवाड़ की कप्तानी वाली CSK टीम को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब टीम अपने होम ग्राउंड चेपॉक में पंजाब किंग्स के खिलाफ सीजन में अपनी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें- KKR vs SRH मैच में जमकर हुआ ड्रामा, अजीबोगरीब रन आउट देख फैंस हुए हैरान, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines