IPL 2026: पंजाब, बेंगलुरु और राजस्थान को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में गुजरात का बड़ा धमाका, बदल गई अंक तालिका
IPL 2026: आईपीएल 2026 में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. 9 मई को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर बड़ा खेला कर दिया. गुजरात ने एक झटके में 3 टीमों को पीछे छोड़ दिया है. अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: May 10, 2026 00:20
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: May 10, 2026 00:20
Share :
---विज्ञापन---
IPL 2026: आईपीएल 2026 में 9 मई को गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हरा दिया. इसी के साथ अंक तालिका में भी गुजरात को बड़ा फायदा हुआ. गुजरात को 2 अंक मिले और उसका नेट रन रेट भी बेहतर हो गया. जीटी ने एक झटके में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़कर अंक तालिका में बड़ा धमाका कर दिया है. पॉइंट्स टेबल में बड़ उलटफेर हुआ है.
पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा खेला
सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ पहले नंबर पर है, जबकि गुजरात टाइटंस पांचवें स्थान से सीधा दूसरे स्थान पर छलांग लगा चुकी है. जीटी के पास भी अब 14 अंक हो गए हैं. तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के पास 13 अंक हैं, जबकि चौथे नंबर पर आरसीबी के पास 12 अंक हैं. राजस्थान 12 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है.
---विज्ञापन---
सीएसके छठे स्थान पर है. उसके पास 10 अंक हैं, जबकि सातवें स्थान पर केकेआर के पास भी 9 अंक हैं. इसके अलावा 8 अंकों के साथ दिल्ली आठवें पायदान पर है, जबकि 6-6 अंकों के साथ नौवें और दसवें स्थान पर क्रमश मुंबई और लखनऊ है.