हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: RCB की जीत से पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, मुंबई इंडियंस को भारी नुकसान

IPL 2026 Points Table Update: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ. आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ.

विज्ञापन

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस को 18 रनों से चारों खाने चित कर दिया. आरसीबी की जीत से अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ. आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराया और अंक तालिका में 2 अंक हासिल कर लिए.

टॉप पर राजस्थान रॉयल्स

फिलहाल अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स टॉप पर है. राजस्थान ने अब तक खेले गए 4 मैच में 4 जीत हासिल की है और अंक तालिका में 8 अंक के साथ पहले नंबर पर काबिज है. दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स 7 अंक के साथ है. वहीं अब 6 अंक के साथ आरसीबी है. चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ बनी हुई है. पांचवें नंबर पर गुजरात टाइटंस 4 अंक के साथ है.

छठे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंक के साथ है, जबकि सातवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसके पास 2 अंक है. मुंबई इंडियंस और सीएसके के पास भी 2-2 अंक है. दोनों क्रमश आठवें और नौवें नंबर पर हैं. इसके अलावा केकेआर 1 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

स्थानटीम (Hindi + English)मैचजीतहारटाईN/RअंकNRR
1राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)4400082.055
2पंजाब किंग्स (Punjab Kings)4300170.720
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)4310061.148
4दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)4220040.322
5गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)422004-0.029
6लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)422004-0.427
7सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)413002-0.024
8मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)413002-0.772
9चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)413002-1.532
10कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)403011-1.315

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola