IPL 2026: आईपीएल 2026 में 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में सीएसके ने मुंबई को हराया और 2 अंक हासिल कर लिए. मुंबई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन ये दूसरा मौका है, जब मुंबई को 2 बार हैट्रिक हार का सामना करना पड़ा हो. मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है. सीएसके को 1 पायदान का फायदा हुआ है, जबकि मुंबई को नुकसान हुआ है.

पंजाब की बादशाहत बरकरार

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पंजाब की बादशाहत बरकरार है. पंजाब ने खेले गए 8 मैच में 6 जीत और 1 हार के साथ 13 अंक लेकर टॉप पर है, जबकि आरसीबी 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है. तीसरे नंबर पर हैदराबाद है, जिसके पास 12 अंक हैं. वहीं, चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है. राजस्थान के पास भी 12 अंक हैं. पांचवें स्थान पर गुजरात भी बनी हुई है. जीटी 10 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है.

---विज्ञापन---

सीएसके अब इस जीत के बाद सातवें से छठे स्थान पर आ गई है. सीएसके के पास 8 अंक हैं. वहीं, दिल्ली 8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है. आठवें नंबर पर केकेआर 5 अंक लेकर बनी हुई है. वहीं, मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि आखिरी पायदान पर एलएसजी 4 अंकों के साथ बनी हुई है.

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 अंक तालिका

---विज्ञापन---

रैंकTeam Name (English)टीम का नाम (हिंदी)मैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)No Resultअंक (PTS)NRR
1Punjab Kingsपंजाब किंग्स86101131.043
2Royal Challengers Bengaluruरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु96300121.420
3Sunrisers Hyderabadसनराइजर्स हैदराबाद96300120.832
4Rajasthan Royalsराजस्थान रॉयल्स106400120.510
5Gujarat Titansगुजरात टाइटंस9540010-0.192
6Chennai Super Kingsचेन्नई सुपर किंग्स9450080.005
7Delhi Capitalsदिल्ली कैपिटल्स945008-0.895
8Kolkata Knight Ridersकोलकाता नाइट राइडर्स825015-0.751
9Mumbai Indiansमुंबई इंडियंस927004-0.803
10Lucknow Super Giantsलखनऊ सुपर जायंट्स826004-1.106

---विज्ञापन---