IPL 2026: LSG को हराकर PBKS की पॉइंट्स टेबल में बादशाहत बरकरार, KKR को भी हुआ फायदा

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब का शानदार प्रदर्शन जारी है. पंजाब ने सीजन की 11वीं जीत हासिल की और अपनी बादशाहत अंक तालिका में कायम रखी. पंजाब ने इस सीजन एक भी मैच नहीं गंवाया है.

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर सीजन की पांचवी जीत दर्ज की. अब तक पंजाब ने एक भी मैच नहीं गंवाया है. वहीं एलएसजी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. एलएसजी को हराने के बाद पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी सीजन की पहली जीत 19 अप्रैल को हासिल की, जब टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराया.

पंजाब की बादशाहत बरकरार

पंजाब अब 11 अंकों के साथ पहले नंबर पर अपना झंडा गाड़े हुए हैं. टीम ने अब तक खेले गए 6 मैच में 5 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से धुल गया था. दूसरे नंबर पर आरसीबी 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. तीसरे नंबर पर राजस्थान 8 अंक के साथ बनी हुई है. 6 अंक लेकर हैदराबाद भी चौथे स्थान पर बनी हुई है. वहीं, पांचवें नंबर पर विराजमान दिल्ली के पास भी 6 अंक हैं.

विज्ञापन

6 अंक के साथ जीटी भी छठे नंबर पर है. इसके अलावा सीएसके और एलएसजी 4-4 अंक के साथ क्रमश सातवें और आठवें नंबर पर है. कोलकाता ने राजस्थान को हराकर सीजन की पहली जीत हासिल कर ली. इसी के साथ उसे एक पायदान का फायदा हुआ. अब केकेआर 3 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है.

आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका

क्रमटीम (Hindi + English)मैच (M)जीत (W)हार (L)NRRअंक
1पंजाब किंग्स (Punjab Kings)650+1.42011
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)642+1.1718
3राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)642+0.5998
4सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)633+0.5666
5दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)532+0.3106
6गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)532+0.0186
7चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)624-0.7804
8लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)624-1.1734
9कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)715-0.8793
10मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)514-1.0762

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ